फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA Five Indian origin men charged with murder of Indian man

USA: अमेरिका में भारतीय की हत्या में पांच भारतवंशियों पर आरोप तय, कई महीने बाद मिली थी लाश

Mon, 06 Jan 2025 01:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 06 Jan 2025 01:39 PM IST
सार

जांच के दौरान पता चला कि संदीप ने चार अन्य भारतवंशियों के साथ मिलकर कुलदीप की हत्या की। कुलदीप का शव 22 अक्तूबर 2024 को मैनचेस्टर टाउनशिप इलाके में बरामद हुआ था। 

विज्ञापन
USA Five Indian origin men charged with murder of Indian man
आरोप तय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में एक भारतीय की हत्या के मामले में पांच भारतवंशियों पर आरोप तय किए गए हैं। 35 वर्षीय कुलदीप कुमार की हत्या के मामले में साउथ ओजोन पार्क, न्यूयॉर्क के निवासी संदीप कुमार (34 वर्षीय) पर हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। जांच के दौरान पता चला कि संदीप ने चार अन्य भारतवंशियों के साथ मिलकर कुलदीप की हत्या की। कुलदीप का शव 22 अक्तूबर 2024 को मैनचेस्टर टाउनशिप इलाके में बरामद हुआ था। 
विज्ञापन


पांच भारतवंशियों पर तय हुए आरोप
ओसीन काउंटी के अभियोजक ब्रैडली बिल्हिमर  और न्यूजर्सी के स्टेट पुलिस कर्नल पैट्रिक काल्हन ने बताया कि अन्य आरोपियों में सौरव कुमार (23 वर्षीय), गौरव सिंह (27 वर्षीय), निर्मल सिंह (30 वर्षीय) गुरदीप सिंह (22 वर्षीय) शामिल हैं। ये सभी लोग इंडियाना के ग्रीनवुड के निवासी हैं। जांच अधिकारियों ने बताया कि ओसीन काउंटी पुलिस को 14 दिसंबर 2024 को सूचना मिली थी कि मैनचेस्टर टाउनशिप में ग्रीनवुड वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट इलाके में एक शव बरामद हुआ है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव सड़ी-गली हालत में था। जांच में पता चला कि शव भारतीय युवक कुलदीप कुमार का है।
विज्ञापन


कई गोली मारकर की गई थी हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि कुलदीप की कई गोली मारकर हत्या की गई थी। कुलदीप के परिजनों ने 26 अक्तूबर 2024 को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सौरव के साथ अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी आरोपी जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed