{"_id":"6775fa91edb2d408e606f00a","slug":"usa-elon-musk-alleges-cybertruck-explosion-outside-trump-tower-las-vegas-links-new-oeleans-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: 'लास वेगास में साइबर ट्रक में विस्फोट और न्यू ऑर्लियंस हमले में है संबंध', एलन मस्क का सनसनीखेज दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: 'लास वेगास में साइबर ट्रक में विस्फोट और न्यू ऑर्लियंस हमले में है संबंध', एलन मस्क का सनसनीखेज दावा
Thu, 02 Jan 2025 11:19 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:19 AM IST
सार
मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'ऐसा लगता है कि यह आतंकी घटना है। दोनों साइबर ट्रक और आत्मघाती एफ-150 ट्रक रेंटल वेबसाइट Turo से ही किराए पर लिए गए थे।'
विज्ञापन
Elon Musk
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के लास वेगास में ट्रंप टावर के बाहर साइबर ट्रक में विस्फोट और न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले का आपस में संबंध हो सकता है। दरअसल मस्क ने कहा है कि लास वेगास में फटने वाला साइबर ट्रक और न्यू ओर्लियंस शहर में भीड़ को जिस ट्रक ने रौंदा, वो दोनों एक ही कार रेंट वेबसाइट से किराए पर लिए गए थे।
दोनों घटनाओं को लेकर मस्क का सनसनीखेज दावा
मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'ऐसा लगता है कि यह आतंकी घटना है। दोनों साइबर ट्रक और आत्मघाती एफ-150 ट्रक रेंटल वेबसाइट Turo से ही किराए पर लिए गए थे। ऐसे में कहीं न कहीं दोनों का संबंध है।' टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि साइबर ट्रक में विस्फोट अपने आप नहीं हुआ बल्कि उसमें या तो आतिशबाजी की गई या फिर उसमें विस्फोटक लदा था। लास वेगास में हुए साइबर ट्रक धमाके में एक व्यक्ति की जान चली गई और सात अन्य घायल हुए हैं। वहीं न्यू ऑर्लियंस शहर में नए साल का जश्न मना रही भीड़ को एक ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें 15 लोगों की मौत हुई और 30 लोग घायल हैं।
संघीय जांच एजेंसियां दोनों घटनाओं के बीच संबंध तलाशने में में जुटी
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, लास वेगास के शेरिफ केविन मैकमाहिल ने कहा कि साइबर ट्रक में आग लगने की सूचना पुलिस को सुबह 8.40 के बाद मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो साइबर ट्रक आग की लपटों में घिर चुका था। साइबर ट्रक के भीतर एक व्यक्ति का शव मिला। अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि मरने वाला पुरुष है या महिला। एफबीआई इस घटना की जांच में जुटी है। अमेरिकी जांच अधिकारियों के अनुसार, साइबर ट्रक में पटाखे, गैस टैंक और कैंपिंग फ्यूल थे, जिनमें आग लगी और ये तीनों एक ही डेटोनेशन सिस्टम से जुड़े थे, जिसका कंट्रोल ड्राइवर के पास था। फिलहाल जांच एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं कि न्यू ऑर्लियंस की घटना और लास वेगास की घटना में कोई संबंध तो नहीं हैं।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन