फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa donald trump mocks nikki haley for absence her military husband indian american hits back

USA: ट्रंप ने निक्की हेली के पति का उड़ाया मजाक; भारतीय अमेरिकी बोलीं- उन्हें राष्ट्रपति बनने का अधिकार नहीं

Sun, 11 Feb 2024 10:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 11 Feb 2024 10:39 AM IST
सार

निक्की हेली ने भी डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार किया है और कहा है कि जो व्यक्ति सेना और सैनिकों के परिजनों का सम्मान नहीं कर सकता, उसे राष्ट्रपति बनने का अधिकार नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
usa donald trump mocks nikki haley for absence her military husband indian american hits back
निक्की हेली और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंदी निक्की हेली पर निशाना साधा है और उनके पति की चुनाव प्रचार में गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। निक्की हेली के पति अमेरिकी सेना में मेजर हैं और इन दिनों वे अफ्रीका में तैनात हैं। यही वजह है कि निक्की हेली ने भी डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार किया है और कहा है कि जो व्यक्ति सेना और सैनिकों के परिजनों का सम्मान नहीं कर सकता, उसे राष्ट्रपति बनने का अधिकार नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


अमेरिकी सेना में तैनात हैं निक्की हेली के पति
निक्की हेली के पति मेजर माइकल हेली अमेरिकी सेना में अधिकारी हैं और फिलहाल वह 218 मैनुवर एनहेंसमेंट ब्रिज का हिस्सा हैं, जो हॉर्न ऑफ अफ्रीका को मदद देती है। माइकल हेली जून में मिशन पर गए थे। हाल ही में साउथ कैरोलाइना में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने पूछा कि 'उनके (निक्की हेली) पति कहां हैं? उनके पति को क्या हुआ? क्या वह भाग गए हैं?' डोनाल्ड ट्रंप को शायद पता नहीं था कि निक्की हेली के पति सेना में हैं। 
विज्ञापन


निक्की हेली ने ट्रंप पर साधा निशाना
डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से निक्की हेली को ट्रंप को घेरने का मौका मिल गया है। निक्की हेली ने साउथ कैरोलाइना में ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए ट्रंप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा 'डोनाल्ड, अगर आपको कुछ कहना है तो मेरी पीठ के पीछे मत कहिए। डिबेट करते हैं और मेरे मुंह पर बोलिए।' हेली ने कहा 'मुझे माइकल की सेवा पर गर्व है। हर सैनिक के परिवार को पता है कि ये एक बलिदान है। मैंने पहले भी कहा है कि 75 साल के बाद नेताओं का बौद्धिक क्षमता टेस्ट होना चाहिए। अगर आप सैन्य सेवाओं का मजाक उड़ाएंगे तो आप ड्राइवर लाइसेंस पाने के अधिकारी नहीं हैं, अमेरिका के राष्ट्रपति बनने की बात तो भूल ही जाइए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed