फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa Donald trump indicted in racketeering election fraud charges 2024 president election

Donald Trump: ट्रंप के खिलाफ चुनाव में धांधली और धोखाधड़ी के आरोप तय, पूर्व राष्ट्रपति की बढ़ी मुश्किलें

Tue, 15 Aug 2023 03:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 15 Aug 2023 03:20 PM IST
सार

ट्रंप के खिलाफ न्यूयॉर्क, दक्षिणी फ्लोरिडा और वॉशिंगटन में पहले से ही मामले चल रहे हैं। यह मामला जॉर्जिया का है। 

विज्ञापन
usa Donald trump indicted in racketeering election fraud charges 2024 president election
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ धोखाधड़ी और चुनाव में धांधली के आरोप तय कर दिए गए। बता दें कि ट्रंप पर 2020 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में गड़बड़ी करने के आरोप लगे थे। ट्रंप पर लगे आरोपों की दो साल तक जांच हुई और अब जांच के बाद आरोप तय हो गए हैं। अभियोजकों ने रिपब्लिकन नेता पर गुंडागर्दी के 13 आरोप लगाए हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर यह चौथा आरोप है। इससे ट्रंप की अगले साल राष्ट्रपति चुनाव में उतरने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है। 
विज्ञापन


जॉर्जिया में चलेगा मुकदमा
ट्रंप के खिलाफ न्यूयॉर्क, दक्षिणी फ्लोरिडा और वॉशिंगटन में पहले से ही मामले चल रहे हैं। यह मामला जॉर्जिया का है। ताजा मामले में ट्रंप पर जॉर्जिया के रेकेटियर इंफ्लुएंसड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन (RICO) कानून के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। ट्रंप के साथ ही उनके वकील रूडी गुलियानी को भी आरोपी बनाया गया है। गुलियानी पर आरोप है कि उन्होंने स्थानीय नेताओं पर चुनाव नतीजों को लेकर दबाव बनाया था। बता दें कि जॉर्जिया में ट्रंप और बाइडन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था लेकिन ताजा मामले से ट्रंप अगले साल की राष्ट्रपति पद की रेस में पिछड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप पर ये हैं आरोप
जॉर्जिया का RICO कानून संगठित अपराध को निशाना बनाने के लिए बनाया गया था। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में हारने के बाद राष्ट्रपति भवन छोड़ने से कुछ समय पहले जॉर्जिया के अधिकारियों को फोन करके 11780 वोटों का जुगाड़ करने का दबाव बनाया था। इन वोटों की मदद से जो बाइडन की जीत को पलटा जा सकता था। ट्रंप के खिलाफ गोपनीय दस्तावेजों को गलत तरीके से अपने पास रखने का भी मामला चल रहा है। रिपब्लिकन पार्टी ट्रंप के खिलाफ चल रहे मामलों को राजनीति से प्रेरित बता रही है। वहीं ट्रंप भी खुद पर लगे आरोपों को खारिज कर चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed