फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa congressman shri thanedar announce form hindu caucus at hindu american summit

USA: अमेरिकी संसद में बनेगा हिंदू कॉकस, थानेदार बोले- हर व्यक्ति को अपना धर्म चुनने का अधिकार

Thu, 15 Jun 2023 10:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 15 Jun 2023 10:01 AM IST
सार

थानेदार, पहले ही अमेरिकी संसद में मौजूद समोसा कॉकस के सदस्य हैं। समोसा कॉकस भारतीय मूल के सांसदों का समूह है, जो भारत से जुड़े मुद्दे अमेरिकी संसद में उठाता है।

विज्ञापन
usa congressman shri thanedar announce form hindu caucus at hindu american summit
अमेरिकी सांसद श्री थानेदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने एलान किया है कि वह अमेरिकी संसद में हिंदू कॉकस बनाएंगे, जिसमें एक जैसा सोचने वाले नेताओं को एक साथ लाया जाएगा। इस कॉकस का उद्देश्य होगा कि हिंदुओं के खिलाफ देश में कोई नफरत और भेदभाव ना हो। कैपिटल हिल में आयोजित हुए हिंदू अमेरिकन सम्मलेन में श्री थानेदार ने यह बात कही। 
विज्ञापन


'हर व्यक्ति को अपना धर्म चुनने का अधिकार'
थानेदार 13वें डिस्ट्रिक्ट ऑफ मिशिगन का प्रतिनिधत्व करते हैं। हिंदू अमेरिकन सम्मेलन में बोलते हुए थानेदार ने कहा कि यह अहम है कि हर व्यक्ति को अपना धर्म चुनने का अधिकार हो और वह बिना किसी डर और भेदभाव के अपने भगवान की प्रार्थना कर सके। यह व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। बता दें कि अमेरिकी संसद में कॉकस नेताओं के उन समूहों को कहा जाता है, जिनका एक समान विधायी उद्देश्य होता है। इन कॉकस का प्रशासन चैंबर के नियमों के मुताबिक होता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: संसद भवन में वैदिक मंत्रोच्चारों से हुई पहले हिंदू-अमेरिकन सम्मेलन की शुरुआत, भगवद्गीता का भी हुआ जिक्र
विज्ञापन
विज्ञापन


समोसा कॉकस के सदस्य भी हैं थानेदार
थानेदार, पहले ही अमेरिकी संसद में मौजूद समोसा कॉकस के सदस्य हैं। समोसा कॉकस भारतीय मूल के सांसदों का समूह है, जो भारत से जुड़े मुद्दे अमेरिकी संसद में उठाता है। अब हिंदू कॉकस के एलान पर भारतीय मूल के लोगों ने खुशी जाहिर की। थानेदार ने सभी का इस कॉकस में शामिल होने के लिए स्वागत है और यह एक समावेशी कॉकस होगा। थानेदार ने कहा कि हम किसी के खिलाफ नहीं हैं

बता दें कि अमेरिका में हिंदू समुदाय के विभिन्न नेता बुधवार को अमेरिकी संसद भवन परिसर में इकट्ठा हुए। इन नेताओं ने अमेरिकन फॉर हिंदूज सम्मेलन का आयोजन किया, जिसके लिए 20 संगठन एक साथ आए। कैलिफोर्निया बेस्ड डॉ. रोमेश जापरा इस हिंदू सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed