{"_id":"6597887c9f917f3ed2081e38","slug":"usa-another-hindu-temple-attacked-in-california-with-pro-khalistani-graffiti-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: अमेरिका में फिर से हिंदू मंदिर पर हमला, कैलिफोर्निया में पूजा स्थल पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: अमेरिका में फिर से हिंदू मंदिर पर हमला, कैलिफोर्निया में पूजा स्थल पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे
Fri, 05 Jan 2024 10:31 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:31 AM IST
सार
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमलों और भारत विरोधी नारे लिखने की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि कट्टरपंथी और भारत विरोधी तत्वों को भारत से बाहर छूट नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू मंदिर को बनाया निशाना।
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमेरिका में एक बार फिर से हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। कैलिफोर्निया स्थित हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि हाल ही में कैलिफोर्निया के स्वामी नारायण मंदिर पर भी हमला हुआ था और उस दौरान भी मंदिर पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे। कनाडा में भी हाल के समय में कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है।
कई हिंदू मंदिरों को बनाया गया है निशाना
ताजा मामले में कैलिफोर्निया के बे एरिया में स्थित हिंदू मंदिर 'शेरावाली मंदिर' पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। कुछ ही दिन पहले कैलिफोर्निया के शिव दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन मंदिर समिति से जुड़े लोगों के संपर्क में है। घटना की पुलिस में शिकायत की गई है। कैलिफोर्निया के स्वामी नारायण मंदिर पर हमले की अमेरिका के विदेश विभाग ने निंदा की थी। बयान में कहा गया था कि 'हम कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर श्री स्वामीनारायण मंदिर पर हमले की निंदा करते हैं। साथ ही हम नेवार्क पुलिस विभाग द्वारा दोषियों को जवाबदेय ठहराने की कोशिशों की भी तारीफ करते हैं।'
भारत सरकार ने भी जताई नाराजगी
कैलिफोर्निया में दोनों मंदिरों पर हुए हमले के पीछे खालिस्तान समर्थकों का हाथ माना जा रहा है। भारत ने भी विदेशों में हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों की निंदा की। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमलों और भारत विरोधी नारे लिखने की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि कट्टरपंथी और भारत विरोधी तत्वों को भारत से बाहर छूट नहीं मिलनी चाहिए। भारत के अमेरिका में राजदूत ने भी इन घटनाओं को लेकर अमेरिका सरकार के सामने शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल अभी तक दोनों मामलों में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि हाल के समय में भारत के बाहर हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने का चलन बढ़ा है। कनाडा में भी कई हिंदू मंदिरों को ऐसे ही निशाना बनाया गया है।