{"_id":"613d5003ceb2c04b3b2c2426","slug":"us-young-generation-is-shocked-how-easily-the-terrorists-created-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":"9\/11 की दर्दनाक यादें: हैरत में युवा पीढ़ी, आसानी से कैसे तबाही मचा गए आतंकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
9/11 की दर्दनाक यादें: हैरत में युवा पीढ़ी, आसानी से कैसे तबाही मचा गए आतंकी
Sun, 12 Sep 2021 06:26 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 12 Sep 2021 06:26 AM IST
सार
9/11 हमले के बाद जन्मी पीढ़ी के लिए उस आतंकी हमले की तस्वीरें दहलाने वाली हैं। उन्हें हैरत है कि कुछ आतंकी इतनी आसानी से कैसे महाशक्ति के घर में घुसकर तबाही मचा गए। हां, वे इस बात पर एकराय हैं कि आतंकियों को करारा जवाब दिया जाना चाहिए। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में जन्मी 20 साल से कम उम्र की पीढ़ी की यह है राय...
विज्ञापन
9/11 की बरसी पर इकठ्ठा लोग...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस खतरे को जानना चाहती हूं
विज्ञापन
मेरी जिम्मेदारी है कि मैं इस आतंकी हमले के बारे में विस्तार से जानूं। इसी से सुरक्षित भविष्य की नींव रखी जा सकती है। -करेन झांग, 17 वर्ष, अमेरिका
भरोसा नहीं होता...ऐसा हुआ था
मैंने हमले की तस्वीरें और वीडियो देखा तो मैं हैरान रह गई। ऐसा कैसे संभव है। क्या चंद लोग इस तरह से तबाही मचा सकते हैं।
-जेलेना मैरी, 18 वर्ष, जर्मनी
कैसे अगवा कर लिया विमान
मुझे सच नहीं लगता...आखिर तालिबान के लिए ये हमारे विमान का अपहरण करना इतना आसान क्यों था? -डोरिया नेनगीज, 12 वर्ष, ब्रिटेन
एकजुट हों सभी देश
सभी देशों को एकजुट होना चाहिए। हम नहीं चाहते कि कोई अपनों को खोए। -किम डॉन्गयोन, 14 वर्ष, दक्षिण कोरिया
अपने बिछड़े थे यहां, छोड़ गए यादें
कोई आंख ऐसी न थी, जो गीली न हो। स्मारक की दीवार को छूकर मानो 11 सितंबर 2001 को बिछुड़ गए अपने परिजन की स्मृति को स्पर्श करने का अहसास कर रहे थे। यह दृश्य था शनिवार को न्यूयॉर्क के मैनहटन स्थित 11 सितंबर स्मारक का। हमले में शहीद दमकलकर्मियों और जान गंवाने वाले अन्य लोगों के परिवारों ने स्मारक पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन