फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US woman who was duct-taped for violent behaviour on flight, faces record fine

US: हवाई यात्रा के दौरान हिंसक व्यवहार के लिए अमेरिकी महिला पर कार्रवाई, एफएए ने लगाया 81950 डॉलर का जुर्माना

Mon, 17 Jun 2024 10:21 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2024 10:21 AM IST
सार

US: हवाई यात्रा के दौरान हिंसक व्यवहार करने वाली महिला पर संघीय विमानन प्रशासन ने अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया है। 34 साल की हीथर वेल्स ने 2021 में उड़ान के दौरान अपने सहयात्रियों पर हमले किए थे। जिसके लिए उस पर 81,950 डॉलर का जुर्माना लगा है।

विज्ञापन
US woman who was duct-taped for violent behaviour on flight, faces record fine
विमान में हिंसक व्यवहार के लिए अमेरिकी महिला पर लगा भारी जुर्माना - फोटो : X@AmericanAir

विस्तार

2021 में अमेरिका के टेक्सास से चार्लोट तक हवाई सफर करने के दौरान अपने सहयात्रियों को लात मारने और थूकने की आरोपी महिला पर अब मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने महिला पर अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया है। हालांकि आरोपी महिला हीथर वेल्स जुर्माने की राशि चुकाने में असमर्थ रही। 
विज्ञापन


डक्ट टेप से बांधी गई थी आरोपी महिला
दरअसल सैन एंटोनियो की रहने वाली हीथर वेल्स 7 जुलाई 2021 को अमेरिकन एयरलाइंस से टेक्सास से चार्लोट के लिए प्रथम श्रेणी के टिकट पर यात्रा कर रही थी। इस दौरान उसने व्हिस्की का ऑर्डर दिया और उसके बाद उसने हिंसक व्यवहार करना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला ने सह यात्रियों और फ्लाइट क्रू को लात मारी और उनपर थूका और फ्लाइट का मुख्य दरवाजा खोलने की कोशिश की। जिसके बाद उसे जैसे-तैसे डक्ट टेप से उसकी सीट पर बांधा गया था।
विज्ञापन


महिला ने यात्रियों के साथ किया अभद्र व्यवहार
मामले में दर्ज शिकायत में बताया गया कि महिला ने कई लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किए और केबिन के सामने का दरवाजा खोलने की कोशिश की। वहीं महिला ने फ्लाइट अटेंडेंट को भी धक्का दिया और जब दो केबिन क्रू और एक यात्री ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने एक अटेंडेंट के सिर पर हमला भी किया। और जब महिला को डक्ट टेप से उसकी सीट पर बांधा गया तभी भी उसका हिंसक व्यवहार जारी रहा और उसने अपने सामने की सीट को भी तोड़ दिया। आखिरकार महिला को बेहोश करके चार्लोट में उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस मामले में कितना लगाया गया जुर्माना?
एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला पर केबिन क्रू और फ्लाइट अटेंडेंट पर हमला करने और खतरा पैदा करने के लिए 45 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया। वहीं उड़ान के दौरान केबिन का दरवाजा खोलने का प्रयास के आरोप में 27 हजार 950 डॉलर और चालक दल के कामकाज में हस्तक्षेप करने के लिए 9  हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed