India US Ties: 'आतंकवाद से लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ', ट्रंप के मंत्री का भारतीय प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन
शशि थरूर के अलावा प्रतिनिधिमंडल में सांसद सरफराज अहमद, गंटी हरीश मधुर बालयोगी, शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता, मिलिंद देवड़ा, तेजस्वी सूर्या और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत संधू शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। अमेरिकी उप-विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से यह बात कही। उन्होने यह बात प्रतिनिधिमंडल की ओर से उन्हें पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत का रुख बताए जाने के बाद कही।
कई देशों के दौरों के बाद अंतिम चरण के तौर पर अमेरिका पहुंचे भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां अमेरिकी उप-विदेश मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान प्रमुख वार्ताकारों को 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी दी गई। पहलगाम हमले में 26 लोगों की निर्मम हत्या की दी गई थी।
अमेरिकी उप-विदेश मंत्री के साथ गर्मजोशी के साथ बातचीत
भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर कहा कि डॉ. शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी उप-विदेश मंत्री के साथ गर्मजोशी के साथ बातचीत की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अमेरिकी उप-विदेश मंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय संसदीय प्रतिनिधियों के साथ यह एक शानदार बैठक थी।
उन्होंने कहा, 'मैंने फिर से साफ किया है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। हमने दोनों देशों के लिए विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों का विस्तार करने सहित अमेरिका-भारत रणनीतिक संबंधों पर भी चर्चा की।
यह भी पढ़ें- Elon Musk: ट्रंप से तनातनी के बाद मस्क पर डोरे डाल रहा रूस, दिया राजनीतिक शरण देने का ऑफर
भारत के लिए अमेरिका के मजबूत समर्थन की पुष्टि की
विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि उप-विदेश मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में भारत के लिए अमेरिका के मजबूत समर्थन की पुष्टि की। बयान के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख क्षेत्रों को आगे बढ़ाने के महत्व पर चर्चा की, जिसमें दोनों देशों में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों का विस्तार करना शामिल है।
विदेश संबंध समिति के सदस्य सीनेटर क्रिस वैन होलेन के साथ भी बैठक
प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति के सदस्य सीनेटर क्रिस वैन होलेन के साथ भी बैठक की। दूतावास ने 'एक्स' पर कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भारत की जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर पर भी चर्चा की गई और सभी रूपों में सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प को सामने रखा गया। सीनेटर ने भारत में बार-बार होने वाले आतंकवादी हमलों के पीड़ितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है और नई दिल्ली के आत्मरक्षा के अधिकार के लिए समर्थन व्यक्त करता है।'
यह भी पढ़ें- Germany: 'पहलगाम का नाम सुनते ही टूट गया था', पूर्व जर्मन राजदूत का दर्द, आतंक से लड़ाई में सबके साथ की जरूरत
सीनेटर कोरी बुकर से भी फोन पर बात
थरूर ने अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति के सदस्य सीनेटर कोरी बुकर से भी फोन पर बात की और बातचीत को उत्पादक बताया। उन्होंने बुकर को पहलगाम में हुए भयावह आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी दी और सीमा पार से आतंकवाद के बार-बार उकसावे की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की और भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई का मुकाबला करने के लिए भारत के दृढ़ संकल्प पर जोर दिया।
थरूर ने कहा, 'सीनेटर बुकर ने आतंकवाद की स्पष्ट रूप से निंदा की और पीड़ितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। बातचीत में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के व्यापक विषयों पर भी चर्चा हुई, जिसे मजबूत समर्थन प्राप्त है।' उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे अगली बार बुकर से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे। इससे पहले गुरुवार रात भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक विशेष स्वागत समारोह में कई प्रमुख अमेरिकी सांसदों और कांग्रेसियों के साथ-साथ नीति विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत भी की।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.