फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US When will you stop killing civilians Reporters Grilled Vladimir Putin Ahead Of Alaska Meet

US: 'आप लोगों की हत्याएं कब बंद करेंगे?', अलास्का बैठक से पहले एक सवाल पर पुतिन ने दी हैरानी भरी प्रतिक्रिया

Sat, 16 Aug 2025 08:14 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलास्का
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलास्का Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 16 Aug 2025 08:14 AM IST
सार

प्रेस कांफ्रेंस में पुतिन ने संकेतों में ट्रंप को रूस आने का न्यौता भी दिया। दरअसल जब ट्रंप ने बैठक के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया तो इस दौरान पुतिन ने कहा कि 'अगली बार मॉस्को में'। इस पर ट्रंप ने भी जवाब में कहा कि 'मैं इसे होते हुए देख सकता हूं।'

विज्ञापन
US When will you stop killing civilians Reporters Grilled Vladimir Putin Ahead Of Alaska Meet
पुतिन और ट्र्ंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शनिवार को अलास्का में बैठक हुई। इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें थी। अलास्का में यूक्रेन युद्ध के भविष्य पर करीब तीन घंटे तक बैठक चली। हालांकि, बैठक शुरू होने से ठीक पहले, पुतिन को मीडिया के असहज सवालों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पत्रकारों ने पुतिन से पूछे कड़े सवाल
जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन, ट्रंप के साथ वार्ता के लिए पहुंचे, तो पत्रकारों ने उन पर सवालों की बौछार कर दी। पत्रकारों ने उनसे युद्धविराम और युद्ध में मारे जा रहे लोगों के बारे में मुश्किल सवाल किए। एक पत्रकार ने पूछा, 'आप नागरिकों की हत्या कब बंद करेंगे?', इस पर पुतिन ने ऐसे इशारा किया कि जैसे वह सुन नहीं पा रहे हों। एक अन्य ने उनसे पूछा, 'ट्रंप को आप पर भरोसा क्यों करना चाहिए?' हालांकि किसी भी सवाल का पुतिन या ट्रंप ने कोई जवाब नहीं दिया। दोनों नेता अपने सहयोगियों के साथ एक कमरे में चले गए जिसमें एक नीले रंग की पृष्ठभूमि के सामने बैठे थे, जिस पर 'शांति की खोज' लिखा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Trump-Putin Meet: अलास्का में पुतिन के तेवर दिखे नरम, लेकिन समझौते पर नहीं बनी सहमति; ट्रंप ने कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें पुतिन ने एक समझौते की बात कही, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि इससे यूक्रेन में शांति आ सकती है, हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। वहीं ट्रंप ने कहा कि पुतिन के साथ बातचीत में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि अब वह यूरोपीय नेताओं और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे।


'ट्रंप राष्ट्रपति होते तो नहीं होता यूक्रेन युद्ध'
संयुक्त प्रेस वार्ता में पुतिन ने कहा कि 'जब राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि अगर वे राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता तो मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं। मुझे भी यकीन है कि ऐसा नहीं होता।' पुतिन ने यह भी खुलासा किया कि 'मैंने 2022 में पिछली अमेरिकी सरकार के साथ आखिरी बातचीत में यह साफ तौर पर कहा था कि स्थिति को प्वाइंट ऑफ नो रिटर्न यानी युद्ध की ओर नहीं ले जाना चाहिए। मैंने तब सीधे तौर पर कहा था कि ऐसा करना बहुत बड़ी गलती होगी।'

ट्रंप ने फिर किया भारत-पाक विवाद सुलझाने का दावा
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने इस दावे को दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने पांच युद्धों को समाप्त करने के लिए बातचीत की है और वे युद्ध कठिन थे। भारत, पाकिस्तान के साथ-साथ कांगो और रवांडा, थाईलैंड और कंबोडिया, तथा आर्मेनिया और अजरबैजान सहित अन्य देशों के बीच संघर्ष को सुलझाया है। ट्रंप ने दावा किया कि 'भारत और पाकिस्तान को देखिए। वे पहले से ही हवाई जहाज मार गिरा रहे थे, और शायद परमाणु हमला होता। मैं इसे रोकने में कामयाब रहा।'




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed