{"_id":"67e8184e642f815c7801e804","slug":"us-warns-of-an-increased-possible-attacks-in-syria-during-muslim-holiday-news-in-hindi-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Syria: ईद के दौरान सीरिया में हमले की आशंका, अमेरिका ने दी चेतावनी; प्रशासन ने दमिश्क में जारी किया अलर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Syria: ईद के दौरान सीरिया में हमले की आशंका, अमेरिका ने दी चेतावनी; प्रशासन ने दमिश्क में जारी किया अलर्ट
Sat, 29 Mar 2025 09:37 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 29 Mar 2025 09:37 PM IST
सार
अमेरिका की तरफ से सीरिया में आतंकी हमले की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ईद-उल-फितर पर आतंकी हमले को लेकर चेतावनी दी है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका ने चेतावनी दी है कि सीरिया में ईद उल-फितर के दौरान हमलों की संभावना बढ़ सकती है। यह त्योहार रमजान के महीने के अंत को दर्शाता है और सीरिया में रविवार से शुरू हो सकता है, जो चांद दिखने पर निर्भर करेगा। सीरियाई प्रशासन ने हाल ही में कई आतंकवादी गुटों को गिरफ्तार किया है, जो देश के कई हिस्सों में हमले की योजना बना रहे थे। दिसंबर 2024 में इस्लामिक संगठन हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) ने राष्ट्रपति बशर असद को सत्ता से हटा दिया था। इसके बाद से ही सीरिया में सुरक्षा हालात नाजुक बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें - Khabron Ke Khiladi: त्योहार क्यों बने धार्मिक कट्टरता दिखाने का जरिया? खबरों के खिलाड़ी ने बताई पीछे की सियासत
राजधानी दमिश्क में हो सकते हैं आतंकी हमले
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक यात्रा चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आतंकवादी हमले विशेष रूप से राजधानी दमिश्क में हो सकते हैं। हमलों का लक्ष्य दूतावास, अंतरराष्ट्रीय संगठन और सरकारी इमारतें हो सकती हैं। हालांकि, 2019 में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) को सीरिया में काफी हद तक हरा दिया गया था, लेकिन अब भी उसके कुछ गुप्त ठिकाने मौजूद हैं। ये आतंकी संगठन खासतौर पर सीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाकों में हमले कर रहे हैं, जहां अमेरिकी समर्थन प्राप्त कुर्द-नेतृत्व वाली सेनाएं नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Myanmar Earthquake Toll: भूकंप में मृतकों का आंकड़ा 1644 तक पहुंचा, 2000 से अधिक घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सीरियाई प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा, जनता को दी सलाह
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की इस चेतावनी के बाद सीरियाई प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बता दें कि, आज चांद दिखने के बाद कल खाड़ी देशों में ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन