फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Walmart store Firing Multiple fatalities in shooting Latest News Update

US Walmart store Firing: वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Wed, 23 Nov 2022 01:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Nov 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
US Walmart store Firing Multiple fatalities in shooting Latest News Update
US Firing - फोटो : ANI

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि वर्जीनिया वॉलमार्ट में मंगलवार रात हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स की मानें तो गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि घटना की गंभीरता और हालात को देखते हुए यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। लोगों को इलाके से दूर रहने को कहा गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि एक शूटर था। वह भी मारा गया है। चेसापिक पुलिस प्रवक्ता एमपीओ लियो कोसिंस्की ने इसकी जानकारी दी है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि गोलीबारी स्टोर के मैनेजर ने ही की। उसने पहले स्टाफ पर गोलियां बरसाईं और फिर खुद को भी गोली मार ली। हालांकि, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले फिलाडेल्फिया के केंसिंग्टन और एलेघेनी इलाके स्थित एक बार में कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दौरान 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पिछले महीने 13 अक्तूबर को दक्षिणी अमेरिकी राज्य उत्तरी कैरोलिना से भी ऐसी ही खबर सामने आई थीं। यहां के एक रिहायशी इलाके में गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले फ्लोरिडा के टाम्पा शहर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed