{"_id":"68de03f40bb8d22b7a08d51a","slug":"us-two-planes-collide-on-laguardia-airport-taxiway-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकराए, एक यात्री घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकराए, एक यात्री घायल
Thu, 02 Oct 2025 10:17 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:17 AM IST
सार
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर डेल्टा एयरलाइंस के छोटे विमान टैक्सीवे पर आपस में टकरा गए, जिसमें एक फ्लाइट अटेंडेंट घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक विमान उतरने के बाद गेट की ओर जा रहा था और दूसरा उड़ान भरने की तैयारी में था। टक्कर के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, कुछ को होटल में ठहराया गया और नई उड़ानों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
हवाईअड्डे पर आपस में टकराए विमान
- फोटो : एक्स/@SLCScanner
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ला गार्डिया हवाई अड्डे पर बुधवार को दो विमान टैक्सीवे पर आपस में टकरा गए। दोनों विमान डेल्टा एयरलाइंस की सहायक कंपनी एंडेवर एयर द्वारा संचालित थे। इस हादसे में एक यात्री घायल हुआ है। हादसे के बाद दोनों विमानों में सवार यात्रियों को नीचे उतारकर बस के जरिए टर्मिनल तक ले जाया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने हवाई अड्डा प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, एक विमान लैंडिंग के बाद गेट की ओर जा रहा था, तभी रात 9:58 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक दूसरा विमान उससे टकरा गया, जो टेकऑफ की तैयारी में था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक विमान का पंख पूरी तरह से टूट गया है। घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों विमान बॉम्बार्डियर सीआरजे-900 मॉडल के थे।
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान दो दिन बाद आंशिक रूप से बहाल हुई इंटरनेट सेवा, तालिबान के फर्जी बयान से भ्रम की स्थिति में लोग
विज्ञापन
डेल्टा एयरलाइंस ने जारी किया बयान
डेल्टा एयरलाइंस ने बयान में कहा कि यह धीमी रफ्तार की टक्कर एंडेवर एयर की दो उड़ानों के बीच हुई- एक उड़ान (5047) नॉर्थ कैरोलिना के शार्लेट से आ रही थी और दूसरी उड़ान (5155) जो वर्जीनिया के रोअनोक के लिए रवाना होने वाली थी। एयरलाइन के अनुसार, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि उड़ान-5155 का एक पंख उड़ान-5047 के शरीर से टकराया। एक फ्लाइट अटेंडेंट को हल्की चोट लगी, जिसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उसे अस्पताल भेजा गया।
दोनों विमानों में कितने लोग सवार थे?
सीबीएस न्यूज के मुताबिक, उड़ान-5155 में कुल 32 लोग सवार थे, जिनमें 28 यात्री और चार क्रू सदस्य थे। उड़ान-5047 में 61 लोग सवार थे, जिसमें 57 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। उड़ान 5047 में सवार एक पत्रकार ने टक्कर के बाद दूसरे विमान के टूटे पंख का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया। वीडियो में फ्लाइट का पायलट इंटरकॉम पर यात्रियों से कहता सुनाई देता है- ऐसा लग रहा है कि कोई विमान हमसे टकरा गया है।'
ये भी पढ़ें: 500 अरब डॉलर का आंकड़ा छूने वाले पहले शख्स बने मस्क, एक ही दिन में छह अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा
यात्रियों को होटल में ठहराया गया, नई उड़ानें बुक की गईं
फिलहाल, टक्कर की वजह साफ नहीं हो पाई है। हवाई अड्डा प्रशासन ने कहा कि इस घटना का हवाईअड्डे के बाकी संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। दोनों विमानों के यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार कर शटल बसों के जरिए टर्मिनल तक पहुंचाया गया। एयरलाइन ने कहा कि जिन यात्रियों को जरूरत थी, उन्हें होटल में ठहराने की व्यवस्था की गई और गुरुवार को उनके लिए नई उड़ानों की गईं।
डेल्टा एयरलाइंस ने बयान में कहा, हमारी टीम न्यूयॉर्क-ला गार्डिया हवाई अड्डे पर यात्रियों का ध्यान रख रही है। एंडेवर एयर द्वारा संचालित दो विमानों की धीमी रफ्तार वाली टक्कर की जांच में हम सभी अधिकारियों के साथ जरूरी सहयोग करेंगे। हमारे लिए सबसे अहम बात हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा है। इस असुविधा के लिए हम अपने यात्रियों से माफी मांगते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन