फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Trump warns of ‘bloodbath’ if he is not elected President

US: 'अगर मैं राष्ट्रपति पद के लिए नहीं चुना गया तो होगा खून-खराबा', ट्रंप ने रैली में दी खुली चेतावनी

Sun, 17 Mar 2024 07:48 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 17 Mar 2024 07:48 AM IST
सार

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप के इस बयान का क्या आशय है। दरअसल, जिस समय उन्होंने यह चेतावनी दी उस सनय वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति वाहन उद्योग के बारे में शिकायत कर रहे थे।

विज्ञापन
US: Trump warns of ‘bloodbath’ if he is not elected President
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर इस साल के आखिर में होने वाले चुनावों में वह नहीं चुने जाते हैं तो देश में 'खून-खराबा' होगा।

विज्ञापन


देश के लिए होने जा रहा खून-खराबा
ओहायो के डायटन में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, 'अगर अब मैं चुना नहीं जाता हूं तो यहां खूनखराबा होगा। कम से कम यह होगा ही। खून-खराबा देश के लिए होने जा रहा है।'
विज्ञापन


हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप के इस बयान का क्या आशय है। दरअसल, जिस समय उन्होंने यह चेतावनी दी उस सनय वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति वाहन उद्योग के बारे में शिकायत कर रहे थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह फिर से चुने जाते हैं तो चीन अमेरिका में आयातित किसी भी वाहन को बेचने में सक्षम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन के खिलाफ तीखे बयानबाजी
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर में चुनाव होने हैं। ऐसे में, चुनावों से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ तीखे बयानबाजी के लिए ट्रंप अक्सर देश की खराब तस्वीर को दिखाते हैं। अमेरिकी संसद (कैपिटल) में छह जनवरी 2021 को हुए दंगों के सिलसिले में जेल में बंद लोगों को बंधक बनाने का जिक्र करते हुए ट्रंप ने अपनी शुरुआती टिप्पणी में कहा, 'आप बंधकों की भावना को देखते हैं। और यही वे हैं - बंधक।'

बाइडन भी ले रहे छह जनवरी की घटना का सहारा
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी अपने भाषणों में छह जनवरी की घटनाओं को  यह कहते हुए सामने रखा कि नवंबर के चुनाव परिणाम लोकतंत्र के भाग्य के लिए मायने रखते हैं। यह हमला रिपब्लिकन और ट्रंप के अभियान के लिए राजनीतिक खतरा बना हुआ है।


पेंस ने छोड़ा ट्रंप का साथ
इस बीच, अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने एलान किया कि वह 2024 में ट्रंप का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा एजेंडा आगे बढ़ा रहे हैं और उसे स्पष्ट कर रहे हैं जो उस रूढ़िवादी एजेंडे के विपरीत है जिस पर हमने अपने चार साल के दौरान शासन किया था। यही कारण है कि मैं इस अभियान में डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन नहीं कर सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed