फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Tik Tok star wounded in a California movie theater shooting has died of his injuries

अमेरिका: फिल्म देखने के दौरान गोलीबारी में घायल टिक टॉक स्टार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 02 Aug 2021 12:17 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 02 Aug 2021 12:17 AM IST
सार

  • कुछ दिन पहले एक मूवी थियेटर में चली थी गोली
  • सफाई कर्मचारी जब सफाई को आया तो चला पता
  • वेंटिलेटर पर रखा गया था टिक टॉक स्टार, गर्लफ्रेंड की मौके पर हो चुकी थी मौत

विज्ञापन
US Tik Tok star wounded in a California movie theater shooting has died of his injuries
Anthony Barajas and Rylee Goodrich, - फोटो : facebook

विस्तार

अमेरिका में पिछले कई महीनों से सार्वजनिक जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक खबर कैलिफोर्निया से है यहां पिछले हफ्ते एक टिक टॉक स्टार को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ गोली मार दी गई। टिक टॉक स्टार का नाम एंथनी बाराजस था, जो अपनी गर्लफ्रेंड रेली गुडरिक के साथ फिल्म देखने गया था।

विज्ञापन


इस घटना में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कारण थे जो टिक टॉक स्टार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने जिस संदिग्ध को गिरफ्तार किया है उसका नाम जोसेफ जिमेनेज है, जो 20 साल का है। उस पर पहले से कई मुकदमे हैं।
विज्ञापन


पुलिस क्राइम की तमाम कड़ियां जोड़ने की कोशिश रही है कि टिक टॉक स्टार पर आखिरकार गोली क्यों चलाई गई, क्या इसके पीछे किसी का कोई मकसद था। इस मामले में पुलिस स्थानीय अभियोजकों के साथ मिलकर इस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेली गुडरिक के पिता डेविड गुडरिक ने कहा कि उनकी बेटी को संभलने का मौका नहीं मिला एक गोली उसके सिर के पिछले हिस्से में लगी तो वह तुरंत मर गई। आगे बताया कि बाराजस पहली गोली से बच गया था इसके बाद वह पहला शॉट सुनने के बाद मुड़ा था, दूसरी गोली बाराजस की आंख में लगी, जिसमें वह घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि फिल्म खत्म होने तक गोली लगने का किसी को ध्यान नहीं गया था, जब थिएटर की सफाई के लिए कर्मचारी अंदर आए तो उन्होंने बाराजस और गुडरिक को देखा। एक कर्मचारी ने बताया कि फिल्म के चलने के दौरान कर्मचारियों ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी थी।


पुलिस ने कहा कि उन्होंने जोसेफ जिमेनेज को उसके घर पर तलाशी वारंट लेने के बाद गिरफ्तार किया, जहां उन्हें एक बंदूक मिली जो गोलीबारी में इस्तेमाल की गई थी। साथ ही उन्हें अपराध स्थल से संबंधित अतिरिक्त सबूत भी मिले हैं, जो बताते हैं इसमें जिमेनेज का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed