फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US State Secy Blinken lauds bilateral ties, extends wishes to India on 78th Independence Day

US: अमेरिका ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं, एंटनी ब्लिंकन ने द्विपक्षीय संबंधों की तारीफ की

Thu, 15 Aug 2024 06:54 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Aug 2024 06:54 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है। ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका और भारत के द्विपक्षीय रिश्ते काफी मजबूत हैं। 

विज्ञापन
US State Secy Blinken lauds bilateral ties, extends wishes to India on 78th Independence Day
एंटनी ब्लिंकन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका ने 78वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही अमेरिकी विदेश ब्लिंकन ने देशों के द्विपक्षीय संबंधों की भी तारीफ की है। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका भी भारतीय लोगों के स्वतंत्रता दिवस पर 'समृद्ध और विविध इतिहास' का जश्न मनाता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा "संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से, मैं भारत के लोगों को बधाई देता हूं क्योंकि वे 15 अगस्त को अपने देश की आजादी की सालगिरह मनाते हैं। इस महत्वपूर्ण दिन पर, हम भारतीय लोगों के समृद्ध और विविध इतिहास और अमेरिकी-भारत संबंधों के उज्ज्वल भविष्य का कामना करते हैं।’’
विज्ञापन


ब्लिंकन ने कहा "हमारी व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी हमारे लोगों, हमारी अर्थव्यवस्थाओं के बीच गहरे संबंधों पर आधारित है। लोकतंत्र, स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता की नींव पर बनी हुई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को शुभकामनाएं देते हुए, अमेरिकी विदेश सचिव ने आगे कहा कि अमेरिका-भारत सहयोग तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि दोनों देश स्वतंत्र, खुले, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रख रहे हैं।

ब्लिंकन ने कहा, "जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा से लेकर रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों तक, अमेरिका-भारत द्विपक्षीय सहयोग पहले से कहीं अधिक व्यापक और मजबूत है।"

MSME में मदद को साथ आए भारत-अमेरिका
भारत और अमेरिका ने एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह दोनों देशों की साझेदारी को बढ़ावा देने के प्रयास में बेहद अहम है। इसके तहत दोनों देशों के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक बाजारों में भाग लेने और व्यापार को बढ़ावा देने की सक्षमता मिलेगी। इसमें दोनों पक्षों को सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) में मदद मिलेगी।


विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, एमएसएमई में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत-अमेरिका हाथ मिला रहे हैं। उन्होंने कहा, आज, भारत-अमेरिका ने एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो दोनों देशों के एमएसएमई को वैश्विक बाजारों में भाग लेने, नवाचार को बढ़ावा देने, व्यापार को बढ़ावा देने और महिला उद्यमियों का समर्थन करने में सक्षम बनाता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed