फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US State Secretary Mike Pompeo slashed China over various issue

सीमा विवाद शुरू करने में महारथी है चीन, भारत ने बखूबी जवाब दिया: पोम्पियो

Wed, 08 Jul 2020 10:35 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 08 Jul 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
US State Secretary Mike Pompeo slashed China over various issue
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो - फोटो : एएनआई

अमेरिका इस समय चीन पर कोई भी निशाना लगाने से चूक नहीं रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देर-सबेर चीन विरोधी कोई बयान जरूर देते हैं तो इस मामले में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भी लगातार चीन पर हमला बोल रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर चीन पर कई आरोप लगाने वाले पोम्पियो ने अब चीन के सीमा विवादों को लेकर आक्रामक अंदाज में उसे घेरा है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस
पोम्पियो ने कहा, 'सभी अघोषित कम्युनिस्ट शासकों की तरह बीजिंग भी किसी दुश्मन से ज्यादा अपने लोगों की आजाद सोच से डरता है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ विश्वसनीयता की बड़ी समस्या है। वे दुनिया को इस वायरस के बारे में असलियत बताने में असफल रहे जिसकी वजह से सैकड़ों हजारों लोगों की मौत हुई।'
विज्ञापन


अब भूटान के साथ सीमा विवाद
विभिन्न देशों के साथ सीमा विवादों को लेकर पोम्पियो ने कहा, चीन ने हाल ही में भूटान के साथ एक सीमा विवाद दायर किया था। हिमालय की पर्वत श्रेणियों से लेकर वियतनाम के जलक्षेत्र के सेनककु द्वीपों और उससे आगे तक का यह विवाद है। बीजिंग के पास क्षेत्रीय सीमा विवादों को भड़काने का एक पैटर्न है। दुनिया को चीन को इस तरह की बदमाशी करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जयशंकर से की बात
वहीं, भारत और चीन के बीच तल रहे सीमा विवाद को लेकर पोम्पियो ने कहा, मैंने इस संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर से कई बार बात की है। चीन ने इस मामले में अविश्वसनीय रूप से आक्रामक कार्रवाई की और भारतीयों ने उस पर बेहतरीन जवाब दिया। बता दें कि इस समय भारत-चीन सीमा पर वार्ताओं के कई दौर के बाद दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने का सिलसिला शुरू हो चुका है।


टिक टॉक पर हो रहा मूल्यांकन 
वहीं, चीनी मोबाइल एप टिक टॉक को लेकर पोम्पियो ने कहा कि मैं इसे एक व्यापक संदर्भ में रखना चाहता हूं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर मूल्यांकन में लगे हुए हैं कि हम अमेरिकी नागरिकों की गोपनीयता और उनकी जानकारी की रक्षा करें। बता दें कि भारत सरकार ने हाल ही में टिक टॉक समेत 59 चीनी मोबाइल एप्स पर डाटा सुरक्षा को लेकर प्रतिबंध लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed