फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US state department on question of kejriwal arrest vocal but silence on pakistan imran khan case gurpatwant

US: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मुखर और पाकिस्तान में इमरान खान पर चुप्पी क्यों? इस सवाल पर फंसा अमेरिका

Thu, 04 Apr 2024 10:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 04 Apr 2024 10:15 AM IST
सार

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर अमेरिका, जर्मनी और संयुक्त राष्ट्र ने बयान जारी किया। इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी। 

विज्ञापन
US state department on question of kejriwal arrest vocal but silence on pakistan imran khan case gurpatwant
अरविंद केजरीवाल और इमरान खान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका ने बीते दिनों अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बयान जारी किया था। अब बुधवार को अमेरिका के विदेश विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके प्रवक्ता मैथ्यू मिलर फंसते नजर आए। दरअसल एक पत्रकार ने अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से पूछा कि अमेरिका, भारत में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मुखर है, लेकिन पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तार पर उसने चुप्पी क्यों साधी हुई है? 
विज्ञापन


पत्रकार के सवाल पर फंसे अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता
सवाल के जवाब में मैथ्यू मिलर ने कहा कि 'मैं इससे सहमत नहीं हूं। हमने कई बार कहा है कि हम चाहते हैं कि पाकिस्तान में सभी लोगों के साथ कानून और मानवाधिकारों के मुताबिक बराबरी का व्यवहार किया जाए। दुनिया के किसी भी देश के मामले में हमारा यही स्टैंड है।' जवाब से साफ है कि अमेरिकी विदेश विभाग ने जवाब से बचने की कोशिश की। उल्लेखनीय है कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर अमेरिका, जर्मनी और संयुक्त राष्ट्र ने बयान जारी किया। इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने एक बयान में कहा कि हम एक संप्रभु राष्ट्र हैं और हम नहीं चाहते कि हम एक दूसरे के आंतरिक मामलों में दखल दें। 
विज्ञापन


पन्नू मामले पर अमेरिका ने कही ये बात
विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से जब गुरपतवंत सिंह पन्नू मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अमेरिका इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है और वे भारत में चल रही इस मामले की जांच पर भी नजर बनाए हुए हैं। मैथ्यू मिलर ने कहा कि 'हमने भारत सरकार को साफ कर दिया है कि हम इस मामले की विस्तृत जांच चाहते हैं और हम भारत की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके पास इसे लेकर कोई अपडेट्स नहीं हैं।' हाल ही में अमेरिका के भारत में राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा था कि कोई भी सरकार या सरकारी कर्मचारी किसी दूसरे देश के नागरिक की हत्या की साजिश में शामिल है तो यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है और यह रेड लाइन है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



अमेरिका का नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत में एक घोषित खालिस्तानी आतंकवादी है। बीते दिनों निखिल गुप्ता नाम के व्यक्ति को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका खुफिया एजेंसियों ने दावा किया कि निखिल गुप्ता ने गुरपतवंत सिंह को मारने की साजिश रची। ये भी दावा किया गया कि निखिल गुप्ता भारत सरकार के अधिकारी के संपर्क में था। अमेरिका के दावे के बाद भारत ने मामले की जांच की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed