{"_id":"696528d0e9a47c904809fbd4","slug":"us-state-department-has-now-revoked-over-100000-visas-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में अपराध में शामिल लोगों पर कार्रवाई, अब तक एक लाख से ज्यादा वीजा रद्द; भारतीयों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में अपराध में शामिल लोगों पर कार्रवाई, अब तक एक लाख से ज्यादा वीजा रद्द; भारतीयों की बढ़ी चिंता
Mon, 12 Jan 2026 10:33 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 12 Jan 2026 10:33 PM IST
सार
US: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि वह अब तक एक लाख से अधिक वीजा रद्द कर चुका है, जिनमें कई छात्र वीजा और विशेष श्रेणी के वीजा शामिल हैं। इन वीजा को रद्द करने का कारण अपराधों में शामिल होना बताया गया है। इस रिपोर्ट में जानिए, क्या है पूरा मामला-
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी कि उसने अब तक एक लाख से अधिक वीजा रद्द किए हैं। इनमें करीब आठ हजार छात्र वीजा और लगभग ढाई हजार विशेष श्रेणी के वीजा शामिल हैं। ये वीजा उन लोगों के थे, जिनका आपराधिक गतिविधियों के चलते अमेरिका की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सामना हुआ था।
अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे अपराधियों को देश से बाहर भेजने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें: 'फिलहाल अमेरिका से नहीं हो रही कोई बात..', ट्रंप की धमकी पर क्या बोले क्यूबा के राष्ट्रपति दियाज-कानेल?
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा कि जिन लोगों के वीजा रद्द किए गए हैं, उनमें ऐसे विदेशी नागरिक शामिल हैं जिन पर मारपीट, चोरी और नशे की हालत में वाहन चलाने जैसे अपराधों में आरोप तय हुए थे या सजा हो चुकी थी। पिगॉट ने लिखा, एक साल से भी कम समय में ट्रंप प्रशासन ने एक लाख से अधिक वीजा रद्द किए हैं। उन्होंने इसे आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू करने की दिशा में अहम कदम बताया।
विज्ञापन
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 में रद्द किए गए वीजा की संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है। यह आंकड़ा पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में वर्ष 2024 में रद्द किए गए कुल वीजा से दोगुना से भी अधिक है।
कौन प्रभावित हुए?
विदेश मंत्रालय ने फॉक्स न्यूज को बताया कि ज्यादातर मामलों में उन कारोबारी और पर्यटक यात्रियों के वीजा रद्द किए गए, जिन्होंने तय समय से ज्यादा अमेरिका में रुककर वीजा का उल्लंघन किया था। इसके अलावा, नशे में वाहन चलाने, मारपीट, चोरी, बच्चों से जुड़े अपराध, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में गिरफ्तारी या आरोप लगने के मामलों में भी वीजा रद्द किए गए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में करीब 500 छात्र वीजा भी रद्द किए गए।
ये भी पढ़ें: शक्सगाम घाटी पर भारत की लताड़ से बौखलाया चीन: क्षेत्र पर अपना दावा दोहराया; अवैध परियोजनाओं का किया बचाव
आव्रजन नियमों में सख्ती
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब ट्रंप प्रशासन अमेरिका की आव्रजन प्रणाली में सख्ती से बड़े बदलाव कर रहा है। तेजी से हो रही निर्वासन की कार्रवाई के साथ-साथ अब वीजा जारी करने के मानकों को भी कड़ा किया गया है। इससे सार्वजनिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार के सख्त रुख का संकेत मिलता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन