फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US State Department employee accused of removing classified documents, meeting Chinese officials

US: भारतीय मूल के अमेरिकी एश्ले तेलीस के घर मिले हजारों गोपनीय दस्तावेज; चीनी अधिकारियों से संपर्क का भी आरोप

Wed, 15 Oct 2025 12:30 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 15 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
US State Department employee accused of removing classified documents, meeting Chinese officials
भारतीय मूल के अमेरिकी एश्ले तेलीस - फोटो : ani

अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रहे भारतीय मूल के एश्ले जे तेलीस पर गोपनीय दस्तावेज रखने और चीन के अधिकारियों से संपर्क रखने का आरोप लगा है। फॉक्स न्यूज ने अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों के हवाले से खबर दी है कि तेलीस के वर्जिनिया के वियना स्थित घर, गाड़ी और उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर 11 अक्तूबर को मारे गए छापे में कई गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं। एक संघीय अदालत के आदेश पर अमेरिकी जांचकर्ताओं ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। तेलीज कार्नेगी एंडोवमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के टाटा चेयर और वरिष्ठ फेलो हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा और एशियाई मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।

विज्ञापन


फॉक्स न्यूज के अनुसार, जांचकर्ताओं ने तेलीस के घर में चार जगहों से हजारों पन्ने के ऐसे दस्तावेज बरामद किए हैं जिनके ऊपर गोपनीय या अति गोपनीय अंकित हैं। तेलीस के घर के भूमिगत तल में बने ऑफिस के चार ड्रॉअर वाला फाइल कैबिनेट, यहीं रखे दो ड्रॉअर वाले फाइल कैबिनेट, इसी ऑफिस के एक डेस्क और भूमिगत तल के एक स्टोर रूम के तीन काले बैगों से ये दस्तावेज बरामद किए गए।
विज्ञापन


इस घटना ने अमेरिकी थिंक टैंक समुदाय को चौंका दिया, क्योंकि तेलीस को अमेरिका-भारत-चीन क्षेत्र में एक विद्वान के रूप में विशेष सम्मान प्राप्त था। तेलीस ने भारत में अमेरिकी राजदूत रहे रॉबर्ट ब्लैकविल के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में भी काम किया था। इसके अलावा वह अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के विशेष सहायक और वरिष्ठ निदेशक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed