फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Shooting, seven people hospitalized in Orlando mass shooting

US Shooting: अमेरिका के ऑरलैंडो में भीड़ में गोलीबारी, कई गंभीर रूप से घायल, सात अस्पताल में भर्ती

Sun, 31 Jul 2022 11:49 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, फ्लोरिडा
एएनआई, फ्लोरिडा Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 31 Jul 2022 11:49 PM IST
सार

US Shooting: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झगड़ा होने के बाद एक अज्ञात हमलावर ने एक पिस्तौल निकाली और भीड़ पर फायरिंग कर दी, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि सभी सात पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई।

विज्ञापन
US Shooting, seven people hospitalized in Orlando mass shooting
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

US Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं शांत होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन अलग-अलग जगहों से गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब अमेरिका के फ्लोरिडा के ऑरलैंडो शहर में रविवार को (स्थानीय समयानुसार) भीड़ में हुई गोलीबारी (Shooting) में कई लोग घायल हुए हैं वहीं सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि हमलावर अभी भी फरार है।

विज्ञापन


ऑरलैंडो के पुलिस प्रमुख एरिक डी स्मिथ ने कहा कि कुछ लोगों में लड़ाई हुई थी, जो काफी बढ़ गई और दोपहर 2 बजे के आसपास हिंसा तेज हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात हमलावर ने एक पिस्तौल निकाली और भीड़ पर फायरिंग कर दी, जिसमें सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों की हालत स्थिर
पुलिस अधिकारी स्मिथ ने कहा कि सभी सात पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई। अधिकारियों के पास फिलहाल शूटर का कोई विवरण नहीं हैं लेकिन उसके पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रहीं गोलीबारी की घटनाएं
गैर-लाभकारी संगठन गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, अमेरिका में इस साल कम से कम 381 सामूहिक गोलीबारी हुई है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर दिन औसतन 1.7 से अधिक सामूहिक गोलीबारी होती है।

संयुक्त राज्य अमेरिका में बंदूक हिंसा की बढ़ती घटनाओं के साथ, राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हमले के हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें खरीदने के लिए उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की आवश्यकता है।


स्वतंत्रता दिवस पर चली थीं गोलियां
स्वतंत्रता दिवस पर फ्रीडम मार्च के दौरान शिकागो में फायरिंग हुई थी। फ्रीडम परेड निकलते वक्त अचानक गोलियां चलने लगीं। परेड में फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना में छह लोगों की मौत और 24 घायल हो गए थे। हमलावर ने छत से गोलियां बरसाई थीं। हमलावर की पहचान 22 वर्षीय रॉबर्ट बॉबी ई क्रीमो के रूप में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed