फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Several people died and injured after vehicle drove into crowd New Orlean's

US: अमेरिका के लुइसियाना में नए साल जश्न पर आतंकी हमला; वाहन से कुचलकर 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Wed, 01 Jan 2025 05:46 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू ऑर्लियंस (अमेरिका)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू ऑर्लियंस (अमेरिका) Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 Jan 2025 05:46 PM IST
सार

अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लियंस में एक वाहन भीड़ में घुस गया, जिससे दस लोगों की मौत हो गई। जबकि तीस से ज्यादा लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
US: Several people died and injured after vehicle drove into crowd New Orlean's
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लियंस में एक वाहन भीड़ में घुस गया, जिससे दस लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना बोर्बन स्ट्रीट पर नए साल के जश्न के दौरान हुई। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से कहा, पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद न्यू ऑर्लियंस की घटना का संदिग्ध मारा गया और पिस्तौल व असॉल्ट राइफल बरामद की है। 

विज्ञापन


न्यू ऑर्लियंस के मेयर ने बताया आतंकी हमला
न्यू ऑर्लियंस पुलिस ने कहा कि वह इस भीषण हादसे से निपट रहे हैं। एक कार ने कथित तौर पर लोगों को कुचला। न्यू ऑर्लियंस के मेयर लाटोया कैंट्रेल ने इसे आतंकवादी हमला कहा है। मीडिया से बातचीत में कैंट्रेल ने कहा, हमें पता है कि न्यू ऑर्लियंस शहर पर आतंकवादी हमला हुआ है। घटना की जांच चल रही है। वहीं, मेयर के बयान के कुछ समय बाद एफबीआई एजेंट ने मीडिया से कहा कि यह कोई आतंकवादी घटना है या नहीं इसकी जांच चल रही है। हालांकि, एफबीआई के न्यू ऑर्लियंस कार्यालय की प्रभारी एलेथिया डंकन ने कहा, घटना स्थल पर एक परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद हुआ है। हम यह पुष्टि करने का प्रयास कर रहे हैं कि घटना स्थल पर इसका उपयोग हुआ है या नहीं। राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


आरोपी ने जानबूझकर लोगों पर चढ़ाया ट्रक : पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक ऐनी किर्कपैट्रिक ने बताया कि हादसा शहर के सीजर्स सुपरडोम में आयोजित कॉलेज फुटबॉल क्वार्टरफाइनल ऑलस्टेट बाउल के शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुई। लोग बुधवार तड़के 3:15 बजे नए साल का जश्न मना रहे थे। आरोपी ने पिकअप ट्रक को तेजी से चलाते हुए बॉर्बन स्ट्रीट पर जश्न मना रहे लोगों की भीड़ पर चढ़ा दिया। मरने वाले और घायल सभी स्थानीय निवासी हैं। इसमें कोई आगंतुक नहीं है। किर्कपैट्रिक ने बताया कि आरोपी ने लोगों की भीड़ पर जानबूझकर तेज गति से ट्रक चलाया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि आरोपी हिरासत में है या नहीं या उसकी हालत क्या है
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता से घटनास्थल से दूर रहने की अपील
शहर की आपात मामलों के लिए जिम्मेदार एजेंसी नोला (न्यू ऑर्लियंस, लुइसियाना) रेडी ने बताया कि यह घटना नई साल के पहले दिन की सुबह के शुरुआती घंटों में हुई। एजेंसी ने लोगों से अपील की कि वे घटना स्थल से दूर रहें। घायलों को पांच स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। नोला रेडी ने बताया कि घटना सुबह 3.15 बजे हुई। नए साल का जश्न खत्म होने ही वाला था। कुछ ही घंटे बाद ऑलस्टेट बाउल कॉलेज फुटबॉल क्वार्टरफाइनल का आयोजन होने वाला था, जहां हजारों लोगों के मौजूद होने की संभावना थी। इस हफ्ते की शुरुआत में पुलिस विभाग ने कहा था कि नए साल के जश्न से पहले सुरक्षा को कड़ा किया जाएगा। विभाग ने बताया कि 300 अधिकारी और अन्य एजेंसियों के कर्मचारी तैनात होंगे और बड़ी तादाद में सुरक्षा में वाहनों की तैनाती होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed