फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US sends dozens of Air Force planes to Kabul for evacuation of people at Airport as situation became serious

अफगानिस्तान: काबुल एयरपोर्ट पर जुट रही भारी भीड़, अमेरिकी वायुसेना के कई विमान रवाना

Mon, 23 Aug 2021 05:12 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 23 Aug 2021 05:12 PM IST
सार

तालिबान के कब्जे के बाद से ही अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हालात अफरा-तफरी भरे रहे हैं। और समय के साथ यहां तनाव में इजाफा ही हुआ है। लोगों में तालिबान का डर इस कदर व्याप्त है कि वह किसी भी तरह देश से निकल जाना चाहते हैं। इसी के चलते बीते कई दिनों से काबुल एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जुट रही है और हिंसक घटनाएं भी हो रही हैं। वहीं, अमेरिका ने काबुल से लोगों को निकालने के लिए दर्जनों विमान रवाना किए हैं। 

विज्ञापन
US sends dozens of Air Force planes to Kabul for evacuation of people at Airport as situation became serious
काबुल एयरपोर्ट पर हालात - फोटो : पीटीआई

विस्तार

काबुल एयरपोर्ट पर सोमवार को भी भारी भीड़ देखी गई। सोशल मीडिया पर यहां के कई वीडियो सामने आ रहे हैं जो लोगों में भरे डर को दिखा रहे हैं। हजारों की संख्या में जुटी भीड़ किसी भी तरह यहां से जाना चाहती है। सोमवार को यहां पर फिर एक हिंसक हमला हुआ जिसमें एक अफगानी अधिकारी की जान चली गई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को एयरपोर्ट पर एक अज्ञात हमलावर ने हमला कर दिया, जिसमें एक अफगान अधिकारी की मौत हो गई। इसके अलावा सूत्रों ने दैश खोरसान की ओर से हमले की आशंका भी जताई है। दूसरी ओर, काबुल एयरपोर्ट पर बने हालात के लिए तालिबान ने अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन


सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार काबुल एयरपोर्ट पर अभी लगभग 20 हजार लोग निकाले जाने के इंतजार में फंसे हुए हैं। अमेरिका ने इन लोगों को निकालने के लिए वायु सेना के दर्जनों विमान रवाना किए हैं। इन विमानों के अगले 24 घंटों के अंदर काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने वायु सेना के 33 सी-17 विमान रवाना किए हैं। हर विमान में 400 यात्री सवार हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इससे काबुल एयरपोर्ट पर जुट रही भीड़ में प्रभावी कमी होने की उम्मीद है। हालांकि, अमेरिका केवल अपने व नाटो देशों के नागरिकों और ग्रीन कार्ड धारकों को एयरपोर्ट में प्रवेश की अनुमति दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed