फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senate approves Kristi Noem Department of Homeland Security Secretary

US: गृह सुरक्षा विभाग की सचिव होंगी क्रिस्टी नोएम, अमेरिकी सीनेट ने औपचारिक मंजूरी दी

Sat, 25 Jan 2025 11:33 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 11:33 PM IST
सार

दक्षिण डकोटा की गवर्नर क्रिस्टी को अब एक बड़ी एजेंसी का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रपति ट्रंप की अवैध आव्रजन पर लगाम लगाने की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
 

विज्ञापन
US Senate approves Kristi Noem Department of Homeland Security Secretary
क्रिस्टी नोएम - फोटो : X/@KristiNoem

विस्तार

क्रिस्टी नोएम अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग की सचिव होंगी। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद, अमेरिकी सीनेट ने शनिवार को इसकी औपचारिक मंजूरी दे दी। दक्षिण डकोटा की गवर्नर क्रिस्टी को अब एक बड़ी एजेंसी का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रपति ट्रंप की अवैध आव्रजन पर लगाम लगाने की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


रिपब्लिकन ने शनिवार को ट्रंप की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के नए सदस्य की नियुक्ति के लिए सीनेट में मतदान किया। इससे पहले, रक्षा मंत्री के पद पर पीट हेगसेथ को चुना गया। सीनेट में वोटिंग के दौरान मुकाबला 50-50 वोटों की बराबरी पर था, लेकिन इसके बाद जेडी वेंस ने हेगसेथ के पक्ष में वोट देकर उनके नया रक्षा मंत्री बनने पर मुहर लगा दी। 
विज्ञापन


ट्रेजरी सचिव के लिए वोटिंग सोमवार शाम को 
इसके अलावा, ट्रंप सरकार में मार्को रुबियो को विदेश मंत्री और जॉन रैटक्लिफ को अमेरिकी खुफिया विभाग (सीआईए) का निदेशक बनाया गया है। ट्रंप ने ट्रेजरी सचिव के लिए स्कॉट बेसेंट को नामित किया है। बेसेंट के नाम पर मुहर लगाने के लिए सीनेट अब सोमवार शाम को वोट करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएम को डेमोक्रेट्स से समर्थन मिला
नोएम राष्ट्रपति ट्रंप की सहयोगी हैं और गवर्नर के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल है। नोएम को सीनेट की होमलैंड सिक्योरिटी एंड गवर्नमेंटल अफेयर्स कमेटी में डेमोक्रेट्स से कुछ समर्थन मिला, जब उनके नामांकन को आगे बढ़ाने के लिए 13-2 से वोट दिया गया। रिपब्लिकन, जिन्हें पहले से ही उनकी पुष्टि के लिए जरूरी वोट मिल गए थे, ने सीमा सुरक्षा और आव्रजन प्रवर्तन में उनके दृढ़ संकल्प पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed