फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secy Blinken condemns Taliban's "discriminatory edicts," expresses "resolute support" to Afghan women

Antony Blinken: एंटनी ब्लिंकन ने की अफगानिस्तान में मानवधिकार के उल्लघन की आलोचना, बताया महिलाओं के लिए खतरा

Thu, 12 Dec 2024 03:19 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 03:19 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अफगानिस्तान में तालिबानी नीतियों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तालिबान के भेदभावपूर्ण आदेशों की आलोचना करता है, जो अफ़गान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और जीवन को खतरे में डालते हैं। 

विज्ञापन
US Secy Blinken condemns Taliban's "discriminatory edicts," expresses "resolute support" to Afghan women
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को अफगानिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन की आलोचना की और अफगान महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ तालिबान की नीतियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समाज में पूरी और समान भागीदारी सिर्फ समानता का मामला नहीं है, बल्कि यह जरूरी भी है। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि अमेरिका तालिबान के भेदभावपूर्ण आदेशों की आलोचना करता है, जो अफ़गान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और जीवन को खतरे में डालते हैं। उन्होंने कहा हम अफगान महिलाओं और लड़कियों का दृढ़ समर्थन करते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि से मुलाकात की और अफगान लड़कियों के लिए स्कूलों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा को अफगान महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण और देश में समावेशी समाज की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालिबानी महिला चिकित्सा के शिक्षा पर प्रतिबंध की आलचोना
अमेरिकी विदेश विभाग ने एक प्रेस बयान में तालिबान के महिलाओं को चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने पर प्रतिबंध लगाने की आलोचना की। विभाग ने कहा यह तालिबान का हालिया फैसला अफ़गान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को खतरे में डालने की एक और कोशिश है। यह शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच पर हमला है।

इसके साथ ही बयान में कहा गया तालिबान के पहले के आदेशों ने महिलाओं को पुरुषों से स्वास्थ्य सेवाएं लेने और बिना पुरुष अभिभावक के यात्रा करने से रोका था। अब, चिकित्सा शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने से ये समस्याएं और बढ़ेंगी।

अमेरिकी विदेश विभाग का बयान
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अफ़गान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के समर्थन में अमेरिका हमेशा खड़ा रहेगा और समाज में उनकी पूरी भागीदारी के लिए सभी अफ़गानों के साथ रहेगा। विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से तालिबान के इन आदेशों की आलोचना करने और अफ़गान महिलाओं और लड़कियों का समर्थन करने का आह्वान किया।


ब्लिंकन की अपील
ब्लिंकन ने अजरबैजान से भी मीडिया और नागरिक समाज के खिलाफ अपनी कार्रवाई को रोकने और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दायित्वों का पालन करने की अपील की। उन्होंने लिखा कि हम अज़रबैजान से अपने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दायित्वों का सम्मान करने और बिना किसी वजह के हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की अपील करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed