{"_id":"5e4157888ebc3ee5f668db2b","slug":"us-secretary-of-state-mike-pompeo-warns-china-over-huawei-5g-technology","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका और चीन के व्यापारिक रिश्ते और हुए तल्ख, नीयत पर उठे सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका और चीन के व्यापारिक रिश्ते और हुए तल्ख, नीयत पर उठे सवाल
Mon, 10 Feb 2020 06:45 PM IST
Harendra Chaudhary
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/शंघाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/शंघाई
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 10 Feb 2020 06:45 PM IST
सार
- चीन के साथ व्यापारिक करार करने से पहले सतर्क रहें – माइक पोम्पियो
- अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने लगाए चीन पर कई गंभीर आरोप
- चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पर मैत्री संघों के जजरिये दबदबा बनाने का आरोप
- चीन ने अमेरिकी रवैये पर जताया कड़ा एतराज
विज्ञापन
mike pompeo
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक रिश्तों को लेकर तल्खी बढ़ती जा रही है। 5जी नेटवर्क के विस्तार में लगी चीनी कंपनी हुआवे को कुछ देशों और खासकर ब्रिटेन की हरी झंडी मिलने के बाद से अमेरिका लगातार ये चेतावनी दे रहा है कि चीन के साथ किसी भी तरह का व्यापारिक रिश्ता बनाने से पहले बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पर भी दूसरे देशों को मैत्री के नाम पर अपने प्रभाव में लाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ अमेरिका की ओर से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पर लगाए जा रहे आरोपों का चीन ने कड़ा विरोध किया है। चीन ने कहा है कि अमेरिका बेवजह दुनिया के तमाम देशों के मन में भ्रम पैदा कर रहा है कि अगर चीन के साथ व्यापारिक रिश्ता या समझौता किया तो सुरक्षा को खतरा हो सकता है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने अपने सभी राज्यों के गवर्नर को कहा है कि चीन के साथ किसी भी तरह का व्यापार करने या व्यापारिक करार करने से पहले सतर्क रहें।
विज्ञापन
रायटर्स के मुताबिक वाशिंगटन में नेशनल गवर्नर्स एसोसिएशन की बैठक के दौरान पोम्पियो ने चीन पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका की आजादी का नाजायज फायदा उठाते हुए अपनी नीतियां बनाता है। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनॉल्ड रीगन का हवाला देते हुए कहा कि वह हमेशा किसी भी व्यापारिक समझौते के पहले उसे ठीक तरह से जांच परख लेने की बात कहते थे। इसलिए ये जरूरी है कि जब भी चीन के साथ कोई व्यापार हो, उसकी नीयत के बारे में गहराई से पड़ताल कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
अमेरिकी के 55 राज्यों के गवर्नर्स से बात करते हुए पोम्पियो ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि चीन बेहद सोची समझी रणनीति के साथ अपना काम करता है और वहां की कम्युनिस्ट पार्टी अमेरिकी राज्यों के व्यापारियों और उद्योगपतियों को अपने प्रभाव में लेती है।
उधर चीन ने पोम्पियो के इस बयान की कड़ी निंदा की है और कहा है कि अमेरिका चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बारे में ऐसे बेबुनियाद और गलत आरोप लगाना बंद करे। चीन ने कहा है कि चीन को बदनाम करने और यहां की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की अमेरिकी साजिश कभी कामयाब नहीं होगी।
इधर पोम्पियो ने चीन के मैत्री संघों पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि चीन अपने इस तरह के संघों के जरिए दोस्ती के नाम पर तमाम जगहों पर अपना दबदबा बनाने की कोशिश में रहता है। इस संदर्भ में उन्होंने फ्लोरिडा, जुपिटर, पोर्टलैंड, मिनीपोलिस जैसे राज्यों का जिक्र भी किया जहां चीनी मैत्री संघों के कार्यक्रम होते रहते हैं।
पोम्पियो ने ये भी आरोप लगाया है कि चीनी राजनयिक जगह-जगह स्थानीय अफसरों को ताइवान जैसे मुद्दों पर अपने साथ लाने की कोशिश करते हैं, यहां तक कि अमेरिकी वैज्ञानिकों और प्रोफेसर्स को अपने यहां नियुक्ति देकर उनका फायदा उठाता है।