फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secretary of State Antony Blinken speaks of inclusive Government in Afghanistan lays out demands for new Taliban to fulfil

तालिबान सरकार को मान्यता देगा अमेरिका?: विदेश मंत्री ने किया इशारा, पर साथ रख दी ये शर्तें, जानें

Sat, 04 Sep 2021 03:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 04 Sep 2021 03:36 PM IST
सार

तालिबान के पिछले महीने अफगानिस्तान में कब्जा जमा लिया था। अब जल्द ही उसकी तरफ से सरकार के गठन की घोषणा किए जाने की संभावना है। ऐसे में अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान काफी अहम है। 

विज्ञापन
US Secretary of State Antony Blinken speaks of inclusive Government in Afghanistan lays out demands for new Taliban to fulfil
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तालिबान में बनने वाली नई सरकार के लिए रखी कई शर्तें। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान से अफगानिस्तान में एक समावेशी सरकार बनाने की उम्मीद करता है। ब्लिंकन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने और दुनियाभर के देशों ने कहा है कि ऐसी उम्मीद की जाती है कि नयी सरकार वाकई में समावेशी हो और इसमें गैर-तालिबानियों को भी शामिल किया जाए, जो अफगानिस्तान के अलग-अलग समुदायों और हितों का प्रतिनिधित्व करते हों।’’
विज्ञापन


तालिबान के पिछले महीने अफगानिस्तान में कब्जा जमा लिया था। अब जल्द ही उसकी तरफ से सरकार के गठन की घोषणा किए जाने की संभावना है। ऐसे में अमेरिकी विदेश मंत्री का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, अमेरिका ने अब तक तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है, लेकिन उसका अफगानिस्तान में समावेशी सरकार बनाने की अपील करना तालिबान को मान्यता देने की शर्त के तौर पर भी देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


ब्लिंकन ने कहा कि सरकार के समावेशी होने की उम्मीद की जाती है। लेकिन हम एक ऐसी सरकार देखना चाहते हैं, जो खासतौर से यात्रा करने की आजादी, अमेरिका या उसके किसी भी सहयोगी पर आतंकवादी हमले के लिए अपनी सरजमीं का इस्तेमाल न होने देने, महिलाओं और अल्पसंख्यकों समेत अफगान लोगों के मूल अधिकारों को बरकरार रखने और प्रतिशोध की कार्रवाई नहीं करने आदि वादों को पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विदेश विभाग समेत सभी को युद्ध के दौरान के घटनाक्रम और अफगानिस्तान के साथ साझेदारी को समझने के लिए पूरे 20 वर्षों की ओर देखना पड़ेगा और उससे सही सवाल करना और सही सीख लेनी होगी।’’


ब्लिंकन ने कहा कि सहयोगियों के साथ अमेरिका की कूटनीति तेज होगी। विदेश मंत्री अफगानिस्तान में तेजी से बदलते हालात के बीच अपने सहयोगियों के साथ कूटनीति तेज करने के लिए कतर और जर्मनी की यात्रा करेंगे। दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए कार्यवाहक सहायक मंत्री डीन थॉम्पसन ने पत्रकारों से कहा कि ब्लिंकन की दोहा में तालिबानी नेतृत्व से मुलाकात की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed