फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secretary of State Antony Blinken meets Iraqi PM in Baghdad to discuss Syria's future

Iraq-US: एंटनी ब्लिंकन ने बगदाद में इराकी PM से की मुलाकात, कहा- सीरिया को आतंकवादियों का गढ़ नहीं बनना चाहिए

Sat, 14 Dec 2024 07:56 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 14 Dec 2024 07:56 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने इराकी पीएम मोहम्मद शिया अल सुदानी से बगदाद में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सीरिया के भविष्य पर बात हुई।

विज्ञापन
US Secretary of State Antony Blinken meets Iraqi PM in Baghdad to discuss Syria's future
एंटनी ब्लिंकन ने इराकी पीएम से की मुलाकात - फोटो : एक्स/@SecBlinken

विस्तार

अमेरिका के विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को बगदाद में इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी से मुलाकात की। इस दौरान पड़ोसी देश सीरिया के भविष्य पर बातचीत की। 
विज्ञापन


सीरिया के भविष्य पर बात करने के लिए मुलाकात
सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के तख्तापलट के बाद ब्लिंकन की बगदाद यात्रा उनके मध्य पूर्व दौरे का अंतिम पड़ाव था। अमेरिकी विदेश सचिव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'इराकी पीएम सुदानी और मैं सीरिया के ताजा घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए मिले। मैंने इराक की सुरक्षा, स्थिरता और संप्रभुता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को बताया।' 
विज्ञापन


'आतंकवादियों का गढ़ नहीं बने सीरिया'
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्लिंकन और अल सुदानी ने सीरिया में तानाशाही से लोकतंत्र लाने की आवश्यकता पर चर्चा की, ताकि सभी अल्पसंख्यकों को शामिल किया जा सके और उनकी सुरक्षा की जा सके। सीरिया आंतकवादियों का गढ़ नहीं होना चाहिए यह कहते हुए उन्होंने कहा कि हमने इस क्षेत्र और उससे परे कई देशों की प्रतिबद्धता पर चर्चा की कि सीरिया असद तानाशाही से लोकतंत्र की ओर बढ़ रहा है। यह निश्चित रूप से सीरिया में सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा करता है, जिससे एक समावेशी, गैर-सांप्रदायिक सरकार बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि यह इराक के लिए अपनी संप्रभुता के साथ-साथ अपनी स्थिरता, सुरक्षा और संभुप्रता को मजबूत करने का समय है।'

दाएश के खात्मे का इराक से ज्यादा...
कई वर्ष पहले इराक और सीरिया में आईएसआईएस (जिसे दाएश के नाम से भी जाना जाता है) द्वारा छेड़ी हुई लड़ाई को सफलतापूर्वक खत्म करने के लिए अमेरिका और इराक द्वारा उठाए संयुक्त कदम पर भी बात की।


एंटनी ब्लिंकन ने कहा, 'अमेरिका और इराक ने उस क्षेत्र को छीनने में सफलता हासिल की है, जिसे दाएश ने वर्षों पहले बनाया था। इराक से ज्यादा कोई भी इसके महत्व को नहीं जानता क्योंकि सीरिया में आईएसआईएस या दाएश की मौजूदगी जारी है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ हैं कि दाएश फिर से उभर न सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed