फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US scientist: Meteorite 2001 FO 32 Passed at a fast speed close to Earth

अमेरिकी वैज्ञानिक: पृथ्वी के करीब से तेज गति से गुजरा उल्कापिंड

Mon, 22 Mar 2021 07:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 22 Mar 2021 07:52 AM IST
विज्ञापन
US scientist: Meteorite 2001 FO 32 Passed at a fast speed close to Earth
meteorite- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पृथ्वी के करीब से तेज गति के साथ उल्कापिंड 2001 एफओ 32 गुजर गया। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, चट्टान जैसा यह उल्कापिंड 1,24000 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से गुजरा और पृथ्वी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


इटली के सिकानो स्थित वर्चुअल टेलिस्कोप प्रोजेक्ट की एस्ट्रोफिजिसिस्ट गियानलुका मसी ने टेलिस्कोप के जरिए इस तेज गति से गुजर रहे उल्कापिंड की पहचान की। मसी द्वारा लिए गए वीडियो और तस्वीरों में उल्कापिंड चमकीली वस्तु की तरह दिख रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उल्कापिंड तेज गति से सूरज की तरफ बढ़ रहा था लेकिन मंगल की तरफ रुख करने के बाद उसकी गति धीमी हो गई। ये उल्कापिंड पृथ्वी का चक्कर मारने में 810 दिन लगाता है। दुनिया के अलग-अलग देशों में ये रविवार शाम को करीब चार बजे देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भारतीय समयानुसार, ये रात करीब 9:30 बजे पृथ्वी के करीब से गुजरा। इस उल्कापिंड की खोज मार्च 2001 में हुई थी। अब ये वर्ष 2052 तक पृथ्वी के करीब नहीं आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed