फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US said Russia alone responsible for S Korea, US, Japan's security concerns on N Korea's troops joining

'हमारी चिंताओं का जिम्मेदार रूस': यूक्रेन जंग में उत्तर कोरियाई सैनिक शामिल करने पर भड़का US, सुनाई खरी-खरी

Tue, 26 Nov 2024 01:29 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 26 Nov 2024 01:29 PM IST
सार

रूस द्वारा युद्ध के लिए यमन के भाड़े के सैनिकों की भर्ती करने की खबरों पर मैथ्यू मिलर ने चिंता जताई। उन्होंने अमेरिका की चिंताओं के साथ-साथ चल रहे संघर्ष के बीच अपनी सेना को मजबूत करने के रूस की कोशिशों पर बात की।

विज्ञापन
US said Russia alone responsible for S Korea, US, Japan's security concerns on N Korea's troops joining
मैथ्यू मिलर - फोटो : US State Dept

विस्तार

यूक्रेन के साथ युद्ध में उत्तर कोरिया के सैनिकों को शामिल करने पर अमेरिका ने रूस को खरी-खरी सुनाई। अमेरिकी विदेश विभाग ने दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका द्वारा उठाई गई सुरक्षा चिंताओं के लिए मॉस्को को जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा कि इसका अकेला जिम्मेदार रूस है। 

विज्ञापन


'केवल रूस रक्षा चिंताओं के लिए जिम्मेदार'
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, 'केवल और केवल रूस वास्तविक सुरक्षा चिंताओं के लिए जिम्मेदार है। दक्षिण कोरिया, अमेरिका, जापान और किसी भी अन्य देशों की चिंता यूक्रेन के खिलाफ रूस में लड़ाई में शामिल होने के लिए डीपीआरके सैनिकों की आवाजाही के बारे में हैं।'
विज्ञापन


यमन के नागरिकों को लुभा रहा रूस: मिलर
रूस द्वारा युद्ध के लिए यमन के भाड़े के सैनिकों की भर्ती करने की खबरों पर मिलर ने चिंता जताई। उन्होंने अमेरिका की चिंताओं के साथ-साथ चल रहे संघर्ष के बीच अपनी सेना को मजबूत करने के रूस की कोशिशों पर बात की। उन्होंने कहा, 'हमने वो खबरें पढ़ी हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में लड़ने के लिए नौकरियों, नागरिकता और विश्वविद्यालय प्रवेश के वादे के साथ संभावित यमनी नागरिकों सहित विदेशी नागरिकों को लुभा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मैं कहूंगा कि यह निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जो हमें परेशान कर रहा है। हमने इन रिपोर्टों को देखा है, मुझे ध्यान देना चाहिए, न केवल यमन के संबंध में, बल्कि आपने उन्हें कई बार अन्य देशों के संबंध में देखा है। खबरे हैं कि रूस भाड़े के सैनिकों की भर्ती करने की कोशिश कर रहा है। इसलिए रूस को जिस हताशा का सामना करते हुए हमने देखा है, उसे देखते हुए मुझे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा, जहां उन्हें लड़ाई में शामिल होने के लिए रूस में आने के लिए एक विदेशी सेना की भर्ती करनी पड़ी है। हालांकि, यमन और उसके बाहर भाड़े के सैनिकों की भर्ती करने की मैं पुष्टि नहीं कर सकता हूं।'

यूक्रेन को समर्थन देना जारी रहेगा
यूक्रेन में रूस द्वारा किए गए हाल ही में किए गए मध्यम दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल के प्रायोगिक हमले पर मिलर ने कहा कि अमेरिका के परमाणु रुख या यूक्रेन को दिए जाने वाले समर्थन में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही उन्होंने रूस के खिलाफ यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की लड़ाई के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।


परमाणु रुख पर यह कही बात
उन्होंने कहा, 'जहां तक परमाणु रुख की बात है हमने कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसा करने की जरूरत भी नहीं है। जहां तक यूक्रेन के संबंध में हमारे दृष्टिकोण की बात है, तो हम उसका समर्थन करना जारी रखेंगे। हम उनकी स्वतंत्रता के लिए उनकी लड़ाई में विश्वास करते हैं। हम उस देश के खिलाफ उनकी लड़ाई में विश्वास करते हैं जिसने बलपूर्वक यूक्रेन की सीमाओं पर कब्जा करने की कोशिश की है और हम उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed