फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US regulators shut down Silicon Valley Bank

US: अमेरिका में नया बैंकिंग संकट, सिलिकॉन वैली बैंक पर लगा ताला, कई भारतीय स्टार्टअप में लगा है इसका पैसा

Sat, 11 Mar 2023 05:41 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कैलिफोर्निया।
एजेंसी, कैलिफोर्निया। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 11 Mar 2023 05:41 AM IST
सार

तकनीकी स्टार्टअप को लोन देने के लिए मशहूर एसवीबी फाइनेंसियल ग्रुप के संकट ने पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में शुक्रवार को हलचल मचा दी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट आ गई।

विज्ञापन
US regulators shut down Silicon Valley Bank
Silicon Valley Bank - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में नया बैंकिंग संकट शुरू हो गया है। वहां की शीर्ष 16 बैंकों में शुमार सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) को नियामक ने तत्काल बंद कर दिया है। तकनीकी स्टार्टअप को कर्ज देने के लिए मशहूर एसवीबी फाइनेंसियल ग्रुप के संकट ने पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में शुक्रवार को हलचल मचा दी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट आ गई।

विज्ञापन
  • कई भारतीय स्टार्टअप में लगा है सिलिकॉन वैली बैंक का पैसा।


एसवीबी में संकट ने पूरी दुनिया के बाजारों में शुक्रवार को मचा दी हलचल, कई देशों में बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट
अमेरिका के कैलिफोर्निया में वित्तीय संकट शुरू होने के बाद सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) भी संकट में आ गया है। जमाकर्ताओं के धन को सुरक्षित रखने के लिए राज्य के बैंकिंग नियामक ने डूब चुके एसवीबी को तत्काल बंद कर दिया है। तकनीकी स्टार्टअप को लोन देने के लिए मशहूर एसवीबी फाइनेंसियल ग्रुप के संकट ने पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में शुक्रवार को हलचल मचा दी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में गिरावट आ गई।

विज्ञापन


नियामक ने एक बयान जारी कर बताया कि संघीय जमाकर्ता बीमा निगम (एफडीआईसी) को इस बैंक का रिसीवर नियुक्त किया गया है और बैंक की 210 अरब डॉलर की संपत्तियों को बेचा जाएगा। एफडीआईसी से बीमित एसवीबी इस साल डूबने वाला पहला बैंक है। इससे पहले, एफडीआईसी से बीमित आखिरी बैंक अक्तूबर 2020 में डूबा था, जब अलमेना स्टेट बैंक को ताला लगा था। एफडीआईसी ने एक बयान जारी कर कहा कि सिलिकॉन वैली बैंक के सभी कार्यालय और शाखाएं 13 मार्च को खुलेंगी और सभी बीमित निवेशक सोमवार की सुबह अपने खाते का संचालन कर पाएंगे। एसवीबी के शेयरों में शुक्रवार को बाजार पूर्व कारोबार में 66 फीसदी गिरावट आ गई। एसवीबी ने नियामकीय कार्रवाई के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकिंग इंडेक्स में लगातार दूसरे दिन गिरावट
दुनिया भर में बैंकों के शेयरों में बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी गिरावट रही। एस एंड पी 500 (स्टैंडर्ड एंड पुअर्स) बैंक इंडेक्स बृहस्पतिवार को 6.6 फीसदी गिरा था, जबकि शुक्रवार को यह गिरावट 0.5 फीसदी रही। वहीं, केबीडब्ल्यू रीजनल बैंकिंग इंडेक्स 2.8 फीसदी गिरा। यूरोप का एसटीओएक्सएक्स बैंकिंग इंडेक्स 4 फीसदी गिरा। पिछले एक साल में एक दिन में यह सबसे बड़ी गिरावट है।

पेटीएम, नापतोल, ब्ल्यूस्टोन में निवेश
सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) में वर्तमान संकट का असर भारतीय स्टार्टअप की दुनिया पर पड़ने से इन्कार नहीं किया जा सकता। स्टार्टअप पर आंकड़े जुटाने वाली ट्रैक्सन डाटा के अनुसार, एसवीबी ने भारत में करीब 21 स्टार्टअप में निवेश कर रखा है। हालांकि, इनमें निवेश की गई राशि की जानकारी स्पष्ट नही है।


एसवीबी का भारत में सबसे अहम निवेश एसएएएस-यूनिकॉर्न आईसर्टिस में है। स्टार्टअप कंपनी एसवीबी से पिछले साल अक्तूबर में करीब 150 मिलियन डॉलर की पूंजी जुटाने में सफल रही थी। इसके अलावा ब्ल्यूस्टोन, पेटीएम, वन97 कम्युनिकेशन्स, पेटीएम मॉल, नापतोल, कारवाले, शादी, इनमोबि और लॉयल्टी रिवार्ड्ज के भी पैसे लगे हैं। वेंचर कैपिटल कंपनी एस्सेल पार्टनर्स के भी एसवीबी से कुछ समझौता है। एसवीबी के अनुसार, एस्सेल के संस्थापकों ने बैंक का इस्तेमाल कंपनी की तेज वृद्धि के लिए किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed