फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US reaffirms commitment to advancing human rights of Tibetans

US: दलाई लामा से मिली अमेरिकी अधिकारी, तिब्बतियों के मानवाधिकारों को बेहतर करने के लिए दोहराई प्रतिबद्धता

Thu, 22 Aug 2024 05:14 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 22 Aug 2024 05:14 PM IST
सार

अमेरिका ने एक बार फिर से तिब्बतियों के मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने और उनकी विशिष्ट ऐतिहासिक, भाषाई, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है।

विज्ञापन
US reaffirms commitment to advancing human rights of Tibetans
दलाई लामा से मिली अमेरिकी अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की जगह एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा से मुलाकात की है। बता दें कि 89 वर्षीय तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा 28 जून 2024 को घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद से न्यूयॉर्क में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिका के बिल का चीन ने किया विरोध
तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा और अमेरिकी विदेश विभाग के शीर्ष अधिकारी की ये मुलाकात राष्ट्रपति जो बाइडन की तरफ से एक विधेयक पर हस्ताक्षर करने के महीनों बाद हुई है, जो तिब्बत के लिए अमेरिकी समर्थन को बढ़ाता है और सुदूर हिमालयी क्षेत्र की स्थिति और शासन पर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए चीन और दलाई लामा के बीच संवाद को भी बढ़ावा देता है। अमेरिका सीनेट से फरवरी में पास किए गए तिब्बत रिजाल्व बिल का चीन कड़ा विरोध किया है। चीन ने इसे अस्थिर करने वाला बताया था। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में दलाई लामा से मिलीं उजरा जेया
दलाई लामा को राष्ट्रपति जो बाइडन का संदेश अमेरिका की अवर सचिव, नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र और मानवाधिकार व तिब्बती मुद्दों के लिए विशेष समन्वयक, उजरा जेया द्वारा दिया गया। विदेश विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार उजरा जेया बुधवार को दलाई लामा से मिलने के लिए न्यूयॉर्क गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने दलाई लामा को भेजी शुभकामनाएं
अमेरिकी विदेश विभाग के बयान में कहा गया है कि इस मुलाकात के दौरान, उजरा जेया ने राष्ट्रपति बाइडन की ओर से दलाई लामा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं और तिब्बतियों के मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने और उनकी विशिष्ट ऐतिहासिक, भाषाई, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

दलाई लामा के अहिंसा और करुणा को बढ़ावा देने के लिए आजीवन समर्पण का स्वागत करते हुए, जेया ने उनके साथ तिब्बती सांस्कृतिक संरक्षण, तिब्बत के अंदर मानवाधिकारों के हनन को संबोधित करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के चल रहे प्रयासों और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) और परम पावन और उनके प्रतिनिधियों के बीच बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए समर्थन के बारे में चर्चा करने का अवसर भी लिया।


धर्मशाला में भी उजरा जेया ने की थी दलाई लामा से मुलाकात
जानकारी के मुताबिक अंडर सेक्रेटरी उजरा जेया के साथ राष्ट्रपति के विशेष सहायक और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के लोकतंत्र और मानवाधिकार के वरिष्ठ निदेशक केली रज्जौक भी शामिल हुए। इससे पहले मई 2022 में, उजरा जेया ने भारत और नेपाल की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान, धर्मशाला में दलाई लामा के आवास पर उनसे मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed