{"_id":"6472a81b382056ffc90d5898","slug":"us-public-policy-expert-neera-tandon-says-share-her-experience-as-a-daughter-of-immigrants-with-diaspora-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: व्हाइट हाउस पहुंची नीरा टंडन ने कहा, आप्रवासन पर करेंगी काम, कहा-अभी मोदी की यात्रा में जुटा है प्रशासन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: व्हाइट हाउस पहुंची नीरा टंडन ने कहा, आप्रवासन पर करेंगी काम, कहा-अभी मोदी की यात्रा में जुटा है प्रशासन
Sun, 28 May 2023 06:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 28 May 2023 06:32 AM IST
सार
52 वर्षीय टंडन ने शनिवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसान राइस की व्हाइट हाउस में घरेलू नीति सलाहकार की जगह ली।
विज्ञापन
नीरा टंडन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में सार्वजनिक नीति विशेषज्ञ नीरा टंडन ने कहा कि वह अप्रवासियों की बेटी के रूप में अपना अनुभव प्रवासी समुदाय के साथ बांटेंगी। उन्होंने कहा, वह व्हाइट हाउस घरेलू नीति सलाहकार के रूप में अपनी नई भूमिका में अप्रवासन के मुद्दे पर काम करेंगी। टंडन ने कहा, व्हाइट हाउस अभी पीएम नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा की तैयारी में जुटा है और भारतवंशी समृद्ध समुदाय दो देशों के लिए एक संपत्ति है।
52 वर्षीय टंडन ने शनिवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसान राइस की व्हाइट हाउस में घरेलू नीति सलाहकार की जगह ली। यह व्हाइट हाउस में सबसे शक्तिशाली पदों में से एक है। उन्होंने कहा, मैं घरेलू नीति परिषद सलाहकार के रूप में कार्यभार संभालने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।
न्यूयॉर्क सिटी में वजन लंबाई के आधार पर भेदभाव प्रतिबंधित
न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने एक कानून पर हस्ताक्षर कर वजन और लंबाई जैसे शारीरिक मापदंडों के आधार पर भेदभाव को प्रतिबंध कर दिया। वजन और लंबाई अब नस्ल, लिंग और धर्म जैसे संरक्षित वर्गों की सूची में शामिल हो गए हैं। मेयर ने कहा, हम सभी रोजगार-आवास तक समान पहुंच के पात्र हैं, भले ही हम कैसे भी दिखते हों। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता एडम्स ने कहा कि अध्यादेश सभी न्यूयॉर्क वासियों के लिए समान मौके उपलब्ध कराने में मदद करेगा। यह अधिक समावेशी कार्यस्थल और रहने के लिए अधिक अनुकूल वातावरण बनाएगा और भेदभाव से रक्षा करेगा। कुछ व्यापारिक नेताओं ने परिषद के समक्ष कानून को रखे जाने के दौरान इसका विरोध व्यक्त किया था।
विज्ञापन
स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करेगी सेवा इंटरनेशनल अकादमी
वाशिंगटन। ‘सेवा इंटरनेशनल’ ने स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने और अमेरिका में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए एक अकादमी खोलने की घोषणा की है। संगठन के अध्यक्ष अरुण कांकणी ने कहा कि आपदा, राहत, स्वयंसेवी व सामुदायिक विकास से जुड़े संगठन लक्ष्य 2027 तक अपनी शाखाओं की संख्या 100 तक पहुंचाना और 250 से अधिक महिलाओं को संगठन में नेतृत्व वाली भूमिका प्रदान करना है।