फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US probe launched against Seattle police laugh after collision killed Indian woman

US: पुलिस कार टकराने से हुई थी भारतीय मूल की महिला की मौत, कैमरे में मजाक करते रहे पुलिसकर्मी, बिठाई गई जांच

Wed, 13 Sep 2023 01:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 13 Sep 2023 01:58 PM IST
सार

सीएटल पुलिस विभाग ने अधिकारी जेनियल ऑडिरेर के बॉडी कैमरे से फुटेज जारी की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के दौरान अधिकारी ने अपना बॉडी कैमरा ऑन रखा था। 

विज्ञापन
US  probe launched against Seattle police laugh after collision killed Indian woman
Seattle Police - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के सिएटल पुलिस के यूनियन लीडर के खिलाफ एक भारतीय मूल की महिला की मौत के बारे में मजाक करने के मामले में जांच शुरू की गई है। दरअसल, इस साल जनवरी में पुलिस की वाहन से टक्कर के बाद महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद कैमरे में सिएटल पुलिस यूनियन के लीडर को महिला की मौत पर हंसते और मजाक करते हुए रिकॉर्ड किया गया था। 
विज्ञापन


सोमवार को सिएटल पुलिस विभाग ने अधिकारी जेनियल ऑडिरेर के बॉडी कैमरे की वीडियो फुटेज जारी की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब यह घटना घटी तब ऑडिरेर अपना बॉडी कैमरा ऑन रखा था। पुलिस वाहन चला रहे केविन डेव ने भारतीय मूल की महिला जाह्नवी कमडुला को टक्कर मारी, जिसमें महिला की मौत हो गई। इस घटना के एक दिन बाद पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी वाहन चलाते समय फोन कॉल में व्यस्त था। वीडियो फुटेज में वाहन चलाते समय उसे किसी से फोन पर बात करते हुए सुना गया। 
विज्ञापन


वीडियो में ऑडिरेर को हंसने से पहले यह कहते हुए सुना गया कि वह मर चुकी है। महिला को देखते हुए पुलिसकर्मी ने कहा कि यह एक आम व्यक्ति है। वीडियो के अंत मं उसे हंसकर यह कहते हुए सुना गया कि हां 11 हजार डॉलर का एक चेक लिखो। वह 26 की है, उसका मूल्य सीमित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार में कार चला रहे थे पुलिसकर्मी
ऑडिरेर ने कहा कि उसे यकीन नहीं हुआ कि इसके लिए आपराधिक जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, 'वह (डेव) 50 किमी/घंटे की रफ्तार से वाहन चला रहा था। वह नियंत्रण से बाहर भी नहीं था और एक प्रशिक्षित चालक के लिए यह लापरवाही नहीं है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि डेव 25 किमी/घंटे की जोन पर 70 किमी/घंटे की रफ्तार से वाहन चला रहा था।' 


डेव ने स्वीकार किया कि वह तेज गति से वाहन चला रहा था और टक्कर से पहले अपनी रफ्तार धीमी नहीं कर पाया। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने महिला पर सीपीआर भी किया था। आंध्र प्रदेश की रहने वाली जाहन्वी कमडुला इस साल दिसंबर में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed