{"_id":"68584080d01cde6b540c1020","slug":"us-iran-conflict-gulf-countries-on-high-alert-after-us-attack-on-iran-saudi-uae-qatar-and-kuwait-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-Iran Conflict: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद हाई अलर्ट पर खाड़ी देश; सऊदी-UAE, कतर और कुवैत ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-Iran Conflict: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद हाई अलर्ट पर खाड़ी देश; सऊदी-UAE, कतर और कुवैत ने शुरू की तैयारी
Sun, 22 Jun 2025 11:12 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई/रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई/रियाद
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिका का हमला
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान और इस्राइल के बीच जारी जंग में अमेरिका की एंट्री के बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव काफी बढ़ चुका है। रविवार तड़के अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को अपना निशाना बनाया। वहीं ईरान के जवाबी हमले की आशंकाओं के बीच सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत और कतर जैसे खाड़ी के कुछ देश हाई अलर्ट हैं।
यह भी पढ़ें - UNSC: यूएन पहुंचा ईरान-इस्राइल संघर्ष; रूस, चीन और पाकिस्तान ने तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम का रखा प्रस्ताव
खाड़ी देशों में अमेरिका ने बना रखे हैं सैन्य ठिकाने
सऊदी अरब के अलावा यूएई, कुवैत, बहरीन और कतर में अमेरिका ने सैन्य ठिकाने बना रखे हैं, जिन पर ईरान कभी भी हमला कर सकता है। ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका ने उसके ऊपर हमला किया तो वह खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाएगा।
विज्ञापन
खाड़ी देशों के नेताओं ने ईरान-इस्राइल संघर्ष पर की चर्चा
बहरीन में अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े का मुख्यालय स्थित है। जबकि, सऊदी अरब और कुवैत के साथ-साथ पड़ोसी कतर और यूएई में भी अमेरिकी सैन्य अड्डे हैं। यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इन खाड़ी देशों के नेताओं ने रविवार को पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की।
यह भी पढ़ें - ऑपरेशन 'मिडनाइट हैमर': 125 फाइटर जेट...14 बंकर-बस्टर बम; अमेरिका ने 25 मिनट में तबाह किए ईरान के परमाणु ठिकाने
बहरीन ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक सऊदी अरब भी हाई अलर्ट पर है। बहरीन ने अपने लोगों से सड़कों से दूर रहने की अपील की है। कुवैत ने कहा कि उसकी रक्षा परिषद स्थायी सत्र में रहेगी। कुवैत के मंत्रालय परिसर में आश्रय स्थल स्थापित किए हैं। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, यूएई के राष्ट्रपति और कतर के अमीर ने पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपने-अपने देशों में मेजबानी की थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन