फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US presidential election results 2020,Trump supporters demonstrate on the street in many cities

US Election: कई शहरों में सड़कों पर उतरे ट्रंप समर्थक, तेज संगीत से मतगणना रोकने की कोशिश

Sat, 07 Nov 2020 07:00 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 07 Nov 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
US presidential election results 2020,Trump supporters demonstrate on the street in many cities
Trump supporters - फोटो : Twitter@_RichardHall

मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए ट्रंप समर्थकों ने कई शहरों में प्रदर्शन किए। एरिजोना के फीनिक्स स्थित मेरिकोपा काउंटी में चुनाव कार्यालय के बाहर जमा इन लोगों ने काफी हंगामा किया।

विज्ञापन


मिलवॉकी में 50 मतगणना स्थल को घेर कर तेज संगीत बजाया, ताकि मतगणना रुकवा सकें। वाशिंगटन में ट्रंप समर्थकों ने कार और बाइक पर रैली निकालकर शहर को बंद करने की अपील की।
विज्ञापन



लास वेगास में भी 400 समर्थकों ने तेज आवाज में संगीत बजाकर मतगणना स्थल पर प्रक्रिया बाधित करने का प्रयास किया। हैरिसबर्ग में 100 लोगों ने मतगणना रोकने के लिए प्रदर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ ट्रंप के खिलाफ भी नारेबाजी हुई और उन्हें नाजीवादी बताते हुए पोस्टर लगाए, कई जगहों पर दोनों के समर्थक आपस में उलझे, पुलिस ने हस्तक्षेप किया।

भारतवंशी देविना का वीडियो वायरल
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अनुसार गुरूवार को रात मैनहटन में प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अधिकारी को गिराकर उसकी चेन से गला दबाने की कोशिश की गई। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और मीडिया को रोकने के लिए अपनी साइकिलों का भी उपयोग किया। न्यूयॉर्क सिटी में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भारतीय मूल की 24 वर्षीय देविना सिंह को गिरफ्तार किया गया। उन पर पुलिस ने थूकने का आरोप है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

120 साल में सर्वाधिक वोट पड़े
इस बार 23.9 करोड़ मतदाताओं में से रिकॉर्ड 16 करोड़ ने वोट डाले। इससे पहले साल 1900 में 73.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी 120 साल में सर्वाधिक वोट पड़े हैं। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर माइकल मैकडोनाल्ड के अनुसार अभी यह आकलन ही है, लेकिन कई राज्यों में रिकार्ड कायम होने से वोट बढ़ा है। मिनिसोटा और मैन में 79.9 प्रतिशत मतदान का अनुमान है। इसके बाद आयोवा में 78.6 प्रतिशत मतदान हुआ।

यूं मिल रहे हैं बाइडन की जीत के तरफ बढ़ने के संकेत
सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध, अदालतों में हार, अपने ही रिपब्लिकन साथियों से उलाहने और विभिन्न एजेंसियों द्वारा जांच। ट्रंप के लिए यह हालात गुरूवार से बनने लगे हैं। इन्हें उनकी हार और बाइडन की जीत के संकेत के रूप में लिया जा सकता है। पढ़िए किस तरह ट्रंप अपनी जमीन खोते जा रहे हैं-

मिशिगन-जॉर्जिया में मुकदमे हारे.......
मिशिगन-जॉर्जिया में अवैध तरीके अपनाने के आरोप में दायर मुकदमों को अदालतों ने खारिज कर दिया है। नेवादा, पेनसिल्वेनिया में भी मुकदमे दायर किए गए हैं। विस्कॉन्सिन में पुन: मतगणना की मांग की गई है।

रिपब्लिकन भी छोड़ रहे हैं साथ.....
सीनेट में बहुमत नेता मिच मैककॉलन ने कहा, चुनाव जीतने का दावा और मतगणना पूरी होने तक रूकना, दोनों अलग अलग बातें हैं। रिपब्लिकन एडम हारेंगे। जो भी निर्णय होगा, वह अमेरिका स्वीकारेगा।

फेसबुक टि्वटर ने रोका तो झल्लाए ट्रंप.....
इस बीच फेसबुक ने मतगणना रोकने के लिए हिंसक प्रदर्शन कर रहे ट्रंप के समर्थक ग्रुप स्टॉप द स्टील को प्रतिबंधित कर दिया। इसके कुछ सदस्यों ने हिंसा रोकने की बात कही थी। वहीं टि्वटर ने ट्रंप के हैंडल से किए जा रहे कई पोस्ट को टि्वटर ने छिपाना शुरू कर दिया। इस पर झल्लाए ट्रंप ने लिखा, टि्वटर नियंत्रण से बाहर हो चुका है।


व्हाइट हाउस के दुरुपयोग की जांच शुरू..........
काउंसल ने ट्रंप द्वारा व्हाइट हाउस के चुनाव में दुरूपयोग की जांच शुरू की है। आरोप है कि चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस को कमांड सेंटर की तरह उपयोग किया। लिविंग रूम से चुनावों पर नजर रखी और व्हाइट हाउस के इेस्ट रूम में 200 समर्थकों का जमा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed