{"_id":"672bfe8c993f9527220133a3","slug":"us-presidential-election-donald-trump-s-victory-gave-further-strength-to-elon-musk-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk : ट्रंप की जीत से और चमका मस्क का सितारा; पूरे चुनाव में खुलकर ट्रंप के पक्ष में खड़े रहे एलन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Elon Musk : ट्रंप की जीत से और चमका मस्क का सितारा; पूरे चुनाव में खुलकर ट्रंप के पक्ष में खड़े रहे एलन
Thu, 07 Nov 2024 05:11 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 07 Nov 2024 05:11 AM IST
सार
ट्रंप की जीत के साथ टेस्ला की प्रतिस्पर्धी कंपनियों ईवी कंपनियों ल्यूसिड ग्रुप और रिवियन ऑटोमोटिव के शेयर क्रमशः 7.5% और 9.4% गिर गए। विश्लेषकों के अनुसार चीन से होने वाले आयात, विशेष रूप से ईवी पर भारी शुल्क लगाने का ट्रम्प का वादा टेस्ला को चीन की प्रतिस्पर्धा से बचाएगा।
विज्ञापन
एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
ट्रंप की उम्मीदवारी को अमेरिका के कारोबारी जगत में सबसे मजबूत साथ टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क से मिला। मस्क पूरे चुनाव अभियान के दौरान खुलकर ट्रंप के पक्ष में खड़े रहे और एक्स के जरिए भी उन्होंने लगातार ट्रंप के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान ट्रंप विरोधियों ने उनपर कई बार झूठ फैलाने के आरोप भी लगाए लेकिन मस्क इससे जरा भी विचलित नहीं हुए।
विज्ञापन
उन्होंने ट्रंप को चुनाव प्रचार के लिए भी भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 630 करोड़ रुपये (7.5 करोड़ डॉलर) का चंदा दिया। हालांकि मस्क को इसका लाभ ट्रंप के जीतते ही हो गया। नतीजों की घोषणा होते ही टेस्ला के शेयर 14 फीसदी उछल गए जिससे उसका बाजार मूल्य करीब 15 अरब डॉलर (138600 करोड़ रुपये) बढ़ गया। मस्क को ट्रंप प्रशासन से और भी कई लाभ मिलने हैं, जिसमें सौर व ई वाहन क्रेडिट उल्लेखनीय है।
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन मस्क के पक्ष में काम करेगा
ट्रिपल डी ट्रेडिंग के डेनिस डिक ने कहा, मस्क ने मूल रूप से ट्रंप के साथ अपने सहयोग से अपने दांव को सुरक्षित रखा है और संभवतः उन्हें ट्रंप प्रशासन से अनुकूल व्यवहार मिलेगा। मस्क टेस्ला का पूरी तरह ऑटोमेटिक ड्राइविंग वाला संस्करण लाने की योजना बना रहे हैं लेकिन इसके लिए विनियामकीय मंजूरी बड़ी बाधा थी। अब मस्क को नए प्रशासन से यह मंजूरी ज्यादा आसानी से मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
चीन की प्रतिस्पर्धा से बच जाएगी टेस्ला
ट्रंप की जीत के साथ टेस्ला की प्रतिस्पर्धी कंपनियों ईवी कंपनियों ल्यूसिड ग्रुप और रिवियन ऑटोमोटिव के शेयर क्रमशः 7.5% और 9.4% गिर गए। विश्लेषकों के अनुसार चीन से होने वाले आयात, विशेष रूप से ईवी पर भारी शुल्क लगाने का ट्रम्प का वादा टेस्ला को चीन की प्रतिस्पर्धा से बचाएगा।
विवादों में घिर चुकी है एलन मस्क की चुनावों में भागीदारी
एलन मस्क की भागीदारी विशेष रूप से तब विवादों में घिर गई, जब उन्होंने एक मामले की सुनवाई में शामिल नहीं होने का फैसला किया, जिसमें उन पर पंजीकृत मतदाताओं को लाखों देने का आरोप लगाया गया था। विशेषज्ञों ने इस कदम की तुलना वोट खरीदने से की है। इसके अलावा, उन पर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की जांच भी चल रही है। बताया गया है कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ नियमित संचार किया है, जिससे नासा और रक्षा विभाग के साथ स्पेसएक्स के अनुबंधों के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन