फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential Election 2024 Nikki Haley Slams Donald Trump siding Vladimir Putin

US: निक्की हैली ने डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशाना, कहा- उनकी टिप्पणियां पुतिन को प्रोत्साहित करती हैं

Mon, 19 Feb 2024 12:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 19 Feb 2024 12:07 AM IST
सार

हैली ने कहा कि हमें अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में बात करना चाहिए। हमें यह समझना चाहिए कि यूरोप में युद्ध है। मध्यपूर्व में युद्ध है। कोरियन मिसाइल अमेरिका तक मार रखने की क्षमता रखती है। ईरान हमारे सैनिकों को मार रहा है। रूस हमारे उपग्रहों को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
US Presidential Election 2024 Nikki Haley Slams Donald Trump siding Vladimir Putin
Nikki Haley Slams Donald Trump. (File Photo) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में इस साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। इस बीच, रिपब्लिकन उम्मीदवार निक्की हेली ने एक बार फिर जीओपी प्रमुख उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की। उनका कहना है कि ट्रंप रूस के राष्ट्रपति के पक्ष में हैं। ट्रंप के बयान रूसी राष्ट्रपति को प्रोत्हासित करते हैं। गौरतलब है कि हैली भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। 

विज्ञापन

ट्रंप की टिप्पणियां रूस को करती है प्रोत्साहित 
अमेरिका के एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा हैली ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जिनकी अमेरिका से दोस्ती हो सके। यह असल में आश्चर्यजनक है कि ट्रंप की टिप्पणियां पुतिन को नाटो पर आक्रमण करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। ऐसा लगता है कि ट्रंप पुतिन के साथ हैं और सोचते हैं कि अच्छा है कि पुतिन ने उनके एक राजनीतिक विद्रोही को मार डाला या तो फिर पुतिन को लगता है कि यह सब कोई बड़ी बात नहीं है। यह असल में चिंताजनक है। 

विज्ञापन

ट्रंप ने पुतिन पर साधा था निशाना
पिछले सप्ताह दक्षिण कैरोलिना में ट्रंप ने कहा था कि हम अमेरिकी लोगों को याद दिलाना चाहते हैं कि पुतिन हमारे दोस्त नहीं हैं। पुतिन अच्छे व्यक्ति नहीं हैं। पुतिन के साथ हम नहीं आ सकते। पुतिन वह व्यक्ति नहीं है, जिससे हम दोस्ती करना चाहते हैं। ट्रंप की बातों ने पुतिन को और सशक्त बना दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बाइडन फेल
हैली ने कहा कि हमें अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में बात करना चाहिए। हमें यह समझना चाहिए कि यूरोप में युद्ध है। मध्यपूर्व में युद्ध है। उत्तर कोरिया बैलिस्टिक परीक्षण कर रहा है। कोरियन मिसाइल अमेरिका तक मार रखने की क्षमता रखती है। ईरान हमारे सैनिकों को मार रहा है। रूस हमारे उपग्रहों को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहा है। हम अमेरिका की सुरक्षा के लिए गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं। हैली का आरोप है कि अमेरिका अन्य देशों से अलग-थलग पड़ गया है। हम इस बारे में बात नहीं करते। बाइडन राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर विफल रहे। अफगानिस्तान से सेना बुलाने के बाद हमारे दुश्मनों का हौसला बढ़ गया। रूस यूक्रेन पर हमला कर रहा है। रूस ने बाल्टिक के पास सैनिकों की तैनाती शुरू कर दी है। रूस अगले युद्ध की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed