{"_id":"684325a13232529c440d0d7b","slug":"us-president-trump-plans-to-sell-his-red-tesla-after-feud-with-musk-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: मस्क से विवाद के बाद अपनी लाल टेस्ला कार बेच सकते हैं ट्रंप, व्हाइट हाउस ने खारिज कीं सुलह की अटकलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: मस्क से विवाद के बाद अपनी लाल टेस्ला कार बेच सकते हैं ट्रंप, व्हाइट हाउस ने खारिज कीं सुलह की अटकलें
Fri, 06 Jun 2025 11:00 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:00 PM IST
सार
US: दिग्गज कारोबारी एलन मस्क से बहस के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी लाल टेस्ला कार बेचने की योजना बना रहे हैं, जिसे उन्होंने मस्क की कंपनी को समर्थन देने के लिए खरीदा था। दोनों के बीच ओवल ऑफिस से शुरू हुई जुबानी जंग सोशल मीडिया तक पहुंची और अब सुलह की अटकलों को व्हाइट हाउस ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क
- फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क के बीच सार्वजनिक रूप से बहस होने के बाद ट्रंप अब अपनी टेस्ला कार बेचने पर विचार कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रंप मार्च में खरीदी गई अपनी एस मॉडल टेस्ला कार को बेचने पर विचार कर रहे हैं। यह कार पिछले कई हफ्तों से व्हाइट हाउस में ही खड़ी है। ट्रंप ने यह लाल रंग की टेस्ला कार मस्क की कंपनी को बढ़ावा देने के लिए खरीदी थी। उस समय ट्रंप ने कहा था कि वह यह कार पूरी कीमत पर खरीद रहे हैं, जिसकी कीमत करीब 80,000 डॉलर है।
ये भी पढ़ें: Musk Vs Trump: 'वो दिमागी संतुलन खो चुका है', ट्रंप का मस्क पर तीखा हमला; ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर नया अपडेट आया
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा था, मैं छूट नहीं चाहता। मस्क मुझे छूट दे सकते थे, लेकिन अगर मैंने छूट ली तो लोग कहेंगे, ओह, मुझे कोई फायदा मिला। डोनाल्ड ट्रंप का यह समर्थन तब आया था, जब टेस्ला के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही थी और मस्क की राजनीतिक गतिविधियां चर्चा में थीं।
दोनों के बीच टकराव की शुरुआत गुरुवार को हुई, जब ट्रंप ने ओवल ऑफिस में टेलीविजन पर कहा कि वह एलन मस्क से 'बहुत निराश' हैं ,क्योंकि उनके पूर्व सहयोगी मस्क ने कांग्रेस के सामने उनके 'बड़ा, सुंदर, व्यय विधेयक'की आलोचना की। ट्रंप ने कहा, मैं एलन से बहुत निराश हूं। मैंने एलन की बहुत मदद की है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने यह भी कहा कि मस्क व्हाइट हाउस को याद कर रहे हैं और उन्हें 'ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम' हो गया है।
ये भी पढ़ें: 'आतंकवाद को पनाह देने वालों की लोकतंत्रिक देश से बराबरी नहीं', ट्रंप के मध्यस्थता के दावे पर बोले थरूर
इसके जवाब में मस्क ने पलटवार किया और फिर दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई। मस्क ट्रंप के सबसे बड़े चुनावी दानदाता रहे हैं और उन्होंने करीब 300 मिलियन डॉलर ट्रंप को दिए थे। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप 2024 का चुनाव उनकी मदद के बिना नहीं जीत पाते। मस्क ने यह भी कहा कि ट्रंप का नाम कुख्यात अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी सरकारी फाइलों में आया है। शुक्रवार को ऐसी खबरें आईं कि दोनों आपस में फोन पर बात कर सकते हैं और इस विवाद को सुलझाने की कोशिश करेंगे, लेकिन व्हाइट हाउस ने इन अटकलों को खारिज कर दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन