{"_id":"68ed2eb812c868631f0c07c2","slug":"us-president-trump-in-israeli-parliament-joked-pm-benjamin-netanyahu-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: 'अब तुम थोड़ा और अच्छा बन सकते हो बीबी..', इस्राइली संसद में नेतन्याहू से मजाक करते हुए बोले ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: 'अब तुम थोड़ा और अच्छा बन सकते हो बीबी..', इस्राइली संसद में नेतन्याहू से मजाक करते हुए बोले ट्रंप
Mon, 13 Oct 2025 10:24 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:24 PM IST
सार
Israel: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली संसद में मजाकिया अंदाज में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि अब वह और अच्छे आदमी बन सकते हैं। ट्रंप ने विपक्ष के नेता येर लैपिड की तारीफ की और उन्हें अच्छा इंसान बताया। इस बीच, हमास ने बंधकों के दूसरे समूह को रेड क्रॉस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
इस्राइली संसद में डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : एएनआई/एक्स/इस्राइली पीएमओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इस्राइली संसद नेसेट को संबोधित किया। इस दौरान वह मजाकिया अंदाज में भी नजर आए। उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा, अब तुम थोड़ा और अच्छा बन सकते हो, बीबी, क्योंकि अब तुम युद्ध में नहीं हो। 'बीबी' नेतन्याहू का उपनाम है।
ट्रंप ने इस्राइल के विपक्षी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री येर लैपिड की भी तारीफ की और उन्हें 'बहुत अच्छा विपक्षी नेता' और 'अच्छा इंसान' बताया। उन्होंने कहा कि इस समय हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि पिछले वर्षों की तरह खौफनाक हालात फिर कभी न हों। आप नहीं चाहेंगे कि फिर से वैसा सब कुछ झेलना पड़े।
ये भी पढ़ें: खूनी झड़पों के बाद पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तनाव; दूसरे दिन भी बंद रही सीमा
विज्ञापन
हमास ने बंधकों के दूसरे समूह को रेड क्रॉस को सौंपा
इस बीच, इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने पुष्टि की है कि हमास ने जीवित इस्राइली बंधकों के दूसरे समूह को रेड क्रॉस को सौंप दिया है। ये 13 बंधकअब गाजा पट्टी में इस्राइली सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों के पास जा रहे हैं। इससे पहले हमास ने पहले समूह में सात लोगों को रिहा किया था। इस समझौते के तहत भुखमरी का सामना कर रहे गाजा क्षेत्रमें मानवीय मदद भी भेजी जाएगी।
करीब दो साल चले युद्ध के खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 20 बिंदुओं वाली शांति योजना के पहले चरण पर इस्राइल और हमास ने पिछले हफ्ते मिस्र में परोक्ष बातचीत के दौरान सहमति जताई थी। इस वार्ता में कतर और तुर्किये जैसे मध्यस्थ देश भी शामिल थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन