फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan and Afghanistan border closure extends into second day after deadly clashes

Pakistan-Afghanistan Border: खूनी झड़पों के बाद पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तनाव; दूसरे दिन भी बंद रही सीमा

Mon, 13 Oct 2025 07:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Oct 2025 07:57 PM IST
सार

Pakistan-Afghanistan Border: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल की हिंसक झड़पों के बाद सीमा व्यापार के लिए बंद है और सैकड़ों लोग सीमा पर फंसे हुए हैं। फिलहाल सीमा पर गोलीबारी बंद है, लेकिन सीमा कब खुलेगी यह स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
Pakistan and Afghanistan border closure extends into second day after deadly clashes
अफगानी शरणार्थी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हाल की खूनी झड़पों के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। दूसरे दिन भी व्यापार के लिए सीमा क्रॉसिंग बंद रहा। सोमवार को सैकड़ों लोग सीमा पर फंसे रहे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


शनिवार रात अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों पर हमला किया। अफगान अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने इन हमलों में 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। उनके मुताबिक, अफगानिस्तान की जमीनी और हवाई सीमा के बार-बार उल्लंघन के जवाब में यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: डच सरकार की चीनी चिप निर्माता कंपनी पर कार्रवाई, नियंत्रण हाथ में लिया; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने इस आंकड़े को कम करके बताया। उसने कहा कि उसके 23 सैनिक मारे गए, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उन्होंने कथित तौर पर 200 से ज्यादा 'तालिबान से जुड़े दहशतगर्दों' को मार गिराया। सऊदी अरब सहित कई देशों की सरकारों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की। फिलहाल संघर्षविराम लागू होता दिख रहा है।

अधिकारियों ने बताया रविवार के बाद से 2,611 किलोमीटर लंबी सीमारेखा पर कोई गोलीबारी नहीं हुई है। इसे डुरंड लाइन भी कहा जाता है। पाकिस्तान इसे दोनों देशों के बीच सीमा रेखा मानता है। लेकिन अफगानिस्तान ने कभी इसे मान्यता नहीं दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सीमा कब तक फिर से खोली जाएगी। 


ये भी पढ़ें: इस्राइली संसद में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ट्रंप का स्वागत, स्पीकर बोले- नोबेल पुरस्कार के लिए करेंगे समर्थन

पाकिस्तान सरकार के अधिकारी इम्तियाज अली ने बताया, दक्षिण-पश्चिमी चमन सीमा क्रॉसिंग व्यापार के लिए बंद है। अधिकारियों ने वहां रविवार से फंसे लगभग 1,500 अफगान नागरिकों को थोड़ी देर के लिए पैदल अपने घर लौटने की अनुमति दी। पाकिस्तान का एक महत्वपूर्ण उत्तर-पश्चिमी सीमा क्रॉसिंग तोरखम सोमवार को सभी तरह की यात्रा और व्यापार के लिए बंद रहा। स्थानीय व्यापारियों के प्रतिनिधि मुजीब उल्लाह ने इस बंद की पुष्टि की।

अफगान शरणार्थियों ने बताया कि वे रविवार से तोरखम सीमा पर इंतजार कर रहे हैं। इनमें कई ऐसे लोग भी हैं, जो पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे हैं, विदेशी नागरिकों के खिलाफ की गई कार्रवाई के कारण देश छोड़ने का इंतजार कर रहे हैं। एक शरणार्थी गुल रहमान ने कहा कि उन्होंने रविवार को तोरखम पर इंतजार किया और फिर अपने परिवार के साथ उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर लौट गए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed