{"_id":"6833e40f993e10c87604db0e","slug":"us-president-trump-hints-at-announcement-in-next-two-days-on-iran-nuclear-talks-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अगले दो दिनों में हो सकता है बड़ा एलान, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अगले दो दिनों में हो सकता है बड़ा एलान, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत
Mon, 26 May 2025 09:33 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 26 May 2025 09:33 AM IST
सार
अमेरिका और ईरान के बीच पांचवें दौर की बातचीत रोम में ओमानी दूतावास में हुई। जिसमें अमेरिका का प्रतिनिधित्व स्टीव विटकॉफ और माइकल एंटोन ने किया।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ उसकी बातचीत में तेजी आई है और अगले दो दिनों में इसे लेकर कोई बड़ा एलान किया जा सकता है। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मध्यस्थता ओमान द्वारा की जा रही है। राष्ट्रपति ट्रंप जहां अगले दो दिनों में बातचीत को लेकर अहम एलान करने की बात कर रहे हैं, वहीं मध्यस्थता कर रहे लोगों ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा था कि दोनों देशों के बीच बातचीत हुई है, लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। दोनों देशों के बीच रोम में पांचवें दौर की बातचीत हुई।
न्यू जर्सी में मीडिया से क्या बोले ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू जर्सी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'हमारी ईरान के साथ कुछ अच्छी बातचीत हुई है और मुझे नहीं पता कि अगले दो दिनों में आपको अच्छी खबर दूंगा या बुरी, लेकिन मुझे लग रहा है कि ये अच्छी होगी।' ट्रंप ने कहा कि 'हमारी बातचीत में अच्छी खासी प्रगति हुई है, देखते हैं कि आगे क्या होता है, लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है कि ईरान के मोर्चे पर अच्छी खबर आने वाली है।' अमेरिका और ईरान के बीच पांचवें दौर की बातचीत रोम में ओमानी दूतावास में हुई। जिसमें अमेरिका का प्रतिनिधित्व स्टीव विटकॉफ और माइकल एंटोन ने किया। माइकल एंटोन अमेरिकी विदेशी विभाग के नीति योजना निदेशक हैं।
ये भी पढ़ें- US: 'पुतिन की मति मारी गई है...', यूक्रेन पर रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन हमलों से भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
विज्ञापन
ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने की कोशिश
अमेरिका और ईरान के बीच यूरेनियम संवर्धन पर बातचीत हो रही है और साथ ही इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कैसे सीमित किया जाए, जिसके बदले में अमेरिका ईरान पर लगाए गए कुछ आर्थिक प्रतिबंधों को कम करने पर विचार करेगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन