फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Trump says Russian leader Vladimir Putin 'has gone absolutely CRAZY!'

US: 'पुतिन की मति मारी गई है...', यूक्रेन पर रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन हमलों से भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

Mon, 26 May 2025 08:34 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 May 2025 08:34 AM IST
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन पर लगातार हमलों को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़ी आलोचना की और कहा कि उनकी मति मारी गई है। ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की बयानबाजी पर भी नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
President Trump says Russian leader Vladimir Putin 'has gone absolutely CRAZY!'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को लेकर अब सब्र खोते जा रहे हैं। उन्होंने पुतिन की कड़ी आलोचना की, क्योंकि मॉस्को ने लगातार तीसरी रात यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमला जारी रखे हैं। 

विज्ञापन

 
ट्रंप ने रविवार की रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मेरा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमेशा बहुत अच्छा संबंध रहा है। लेकिन अब उनके साथ कुछ तो हुआ है। उनकी मति मारी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन बेवजह बड़ी संख्या में लोगों की जान ले रहे हैं। यूक्रेन के शहरों पर बिना किसी कारण के मिसाइल और ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे बड़ा हमला
यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, फरवरी 2022 में रूस की ओर से पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा हवाई हमला था। इसमें 12 लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हुए। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर पुतिन पूरे यू्क्रेन पर कब्जा करना चाहते हैं, तो यह रूस को पतन की ओर ले जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: EU के लिए बड़ी राहत; ट्रंप ने प्रस्तावित 50% टैरिफ जुलाई तक टाला, हार्वर्ड विवि अनुदान के मसले पर भी बोले

वोलोदिमिर जेलेंस्की के बयान पर जताई नाराजगी
हालांकि, ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि वह जिस तरह से बोल रहे हैं, उससे वह अपने देश की कोई मदद नहीं कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, उनके (वोलोदिमिर जेलेंस्की) मुंह से निकली हर बात मुश्किलें पैदा करती हैं। मुझे यह पसंद नहीं है और उन्हें अब रुक जाना चाहिए। 


चुनाव प्रचार में ट्रंप ने किया था युद्ध खत्म करने का वादा
राष्ट्रपति ट्रंप तीन साल से जारी युद्ध के अब तक खत्म न होने पर चिंता जताते रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार में वादा किया था कि अगर वह सत्ता में लौटते हैं तो इस युद्ध को जल्दी खत्म कर देंगे। ट्रंप लंबे समय से दावा करते रहे हैं कि उनके पुतिन से अच्छे संबंध हैं और उन्होंने कई बार यह भी कहा कि यूक्रेन से ज्यादा रूस शांति समझौते के लिए तैयार है। लेकिन पिछले महीन रूस ने जब यूक्रेन पर एक और घातक हमला किया तो ट्रंप ने पुतिन से हमले रोकने की अपील की थी। 

ये भी पढ़ें: बलूचिस्तान में पत्रकार की हत्या, अपहरण का विरोध करने पर मारे गए अब्दुल लतीफ

'राष्ट्रपति पुतिन की हरकतों से खुश नहीं हूं...'
न्यू जर्सी से रवाना होते समय पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, मैं राष्ट्रपति पुतिन की हरकतों से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। वह बहुत से लोगों की जान ले रहे हैं। सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा है कि पुतिन को आखिर क्या हुआ है। मैं उन्हें लंबे समय से जानता हैं। मेरे हमेशा उनके साथ अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन वह अब (यूक्रेनी) शहरों पर रॉकेट मार रहे हैं और लोगों को मरवा रहे हैं। यह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed