{"_id":"612279058ebc3e7a1a5a425a","slug":"us-president-joe-biden-to-virtually-meet-with-g7-leaders-to-discuss-close-coordination-on-afghanistan-policy-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहम वार्ता: जी-7 नेताओं के साथ बैठक करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, अफगानिस्तान नीति पर होगी चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अहम वार्ता: जी-7 नेताओं के साथ बैठक करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, अफगानिस्तान नीति पर होगी चर्चा
Sun, 22 Aug 2021 09:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 22 Aug 2021 09:49 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अफगानिस्तान नीति को लेकर जी-7 देशों के नेताओं के साथ चर्चा करने वाले हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 अगस्त को जी-7 देशों के नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे। वर्चुअल माध्यम से होने वाली इस बैठक में अफगानिस्तान नीति पर करीबी समन्वय को लेकर चर्चा की जाएगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
साकी ने एक बयान में कहा कि इस बैठक में सभी नेता अफगानिस्तान नीति पर करीबी समन्वय और हमारे नागरिकों व उन बहादुर अफगान नागरिकों को वहां से निकालने को लेकर चर्चा की जाएगी को पिछले दो दशक से हमारे और अन्य कमजोर अफगानियों के साथ खड़े रहे।
विज्ञापन
इसके साथ ही व्हाइट हाइस प्रेस सचिव ने बताया कि बैठक में नेता अफगान प्रवासियों को मानवीय मदद और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए योजना पर भी चर्चा करेंगे। बता दें कि जी-7 देशों में अमेरिका के अलावा, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, इटली और जापान शामिल हैं।
विज्ञापन