फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden taking nap during COP26 summit in Glasgow viral video

वायरल वीडियो: दुनिया बचाने के लिए हो रही थी बैठक, झपकी लेते दिखाई दिए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

Tue, 02 Nov 2021 07:52 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 02 Nov 2021 07:52 PM IST
सार

जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन 'कॉप26' में विभिन्न देशों के नेताओं ने इस चुनौती को लेकर अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इस पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। लेकिन, इसी सम्मेलन का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो उनकी इस प्रतिबद्धता पर सवाल उठा रहा है।

विज्ञापन
US President Joe Biden taking nap during COP26 summit in Glasgow viral video
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पूरी दुनिया के सामने मंडरा रही जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में सोमवार को कॉप26 शिखर सम्मलेन का आयोजन हुआ। इस दौरान दुनियाभर के नेताओं ने इस समस्या का हल ढूंढने और ऐसा व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया जो धरती के हित में है। 

विज्ञापन


हालांकि, इस अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन की एक कॉन्फ्रेंस के दौरान का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो इस गंभीर संकट से निपटने के लिए अमेरिका की गंभीरता और दावों पर सवाल उठा रहा है। इस वीडियो क्लिप में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन कथित तौर पर एक कॉन्फ्रेंस के दौरान झपकी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


करीब एक मिनट 20 सेकंड लंबी इस वीडियो क्लिप में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को आंखें बंद किए हुए देखा जा सकता है। जब दक्षिण अफ्रीका के दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता एंडी न्होपू का रिकॉर्डेड संदेश सुनाया जा रहा था, तब बाइडन ने करीब 20 सेकंड तक आंखें बंद रखी थीं।  पूरे वीडियो में जो बाइडन को तीन-चार बार ऐसा करते हुए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यह वीडियो आने के बाद बाइडन के आलोचकों और यूजर्स ने उनको निशाने पर लिया। कुछ यूजर्स ने साफ-साफ कहा कि बाइडन बैठक के दौरान सो रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed