फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden shows Kamala Harris seat to PM Narendra Modi says here sits Indian-American daily news and updates

'यहां हर दिन एक भारतवंशी बैठती है': व्हाइट हाउस में मोदी को कमला हैरिस की कुर्सी दिखा बोले अमेरिकी राष्ट्रपति

Fri, 24 Sep 2021 11:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 24 Sep 2021 11:45 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ उनकी मां और भारतीय विरासत का भी जिक्र किया। मोदी ने एक दिन पहले ही हैरिस के इस पद तक पहुंचने को भारत का गौरव बताया था।

विज्ञापन
US President Joe Biden shows Kamala Harris seat to PM Narendra Modi says here sits Indian-American daily news and updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिले। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अहम बैठक हुई। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उनकी और राष्ट्रपति बाइडन की मुलाकात बेहतरीन रही। मोदी ने कहा कि अहम वैश्विक मुद्दों पर बाइडन का नेतृत्व काबिले-तारीफ है। इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान बाइडन ने कहा, "जब मैं पीएम को उनकी सीट तक ले गया, तो मैंने उन्हें बताया कि यहां हर दिन एक भारतवंशी (अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस) बैठती हैं।" 

विज्ञापन


बाइडन ने कहा, "उपराष्ट्रपति की मां भारत से थीं। एक वैज्ञानिक और बेहतरीन महिला।" बता दें कि कमला हैरिस की मां का नाम श्यामला गोपालन हैरिस था। वे 19 साल की उम्र में तमिलनाडु के तिरुवर जिले के थुलासेंद्रापुरम गांव से अमेरिका गई थीं। यहां उनकी शादी जमैकन मूल के डोनाल्ड हैरिस से हुई थी। 
विज्ञापन


मोदी ने भी की थी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तारीफ, भारत आने का न्योता भी दिया
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की थी और उन्हें भारत आने का न्योता भी दिया था। पीएम ने कहा था कि भारत के लोग भी चाहेंगे कि आपको इस विजय यात्रा के लिए सम्मानित करें। इसलिए मैं आपको भारत आने का निमंत्रण देता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने हैरिस की तारीफ करते हुए कहा था- "आपका अमेरिका का नेतृत्व करना ही आपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रपति बाइडन और आपके नेतृत्व में हमारे संबंध और ऊंचाई प्राप्त करेंगे। आपका उपराष्ट्रपति के तौर पर चुने जाना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक घटना है। आप पूरी दुनिया में लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed