फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden raised the issue of coronavirus origin in china

बाइडन क्यों कूद पड़े हैं कोरोना वायरस की उत्पत्ति के विवाद में, क्या ट्रंप से कर रहे हैं होड़?

Thu, 27 May 2021 02:10 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 27 May 2021 02:10 PM IST
सार

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों में एक बड़ा तबका पहले से ही ये राय बना चुका है कि कोरोना महामारी फैलाने के लिए चीन जिम्मेदार है। इसके लिए ये मांग भी वहां उठती रही है कि चीन को हर्जाना भरने को कहा जाए...

विज्ञापन
US President Joe Biden raised the issue of coronavirus origin in china
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन - फोटो : ANI (File)

विस्तार

चीन को घेरने की अपनी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अब जोरशोर से कोरोना वायरस की उत्पत्ति का मसला उछाल दिया है। इस मामले में अब वे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होड़ करते नजर आ रहे हैं। बाइडन बुधवार को इस बारे में दिए अपने बयान में ‘अमेरिकी खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति के दो स्रोत संभव हैं। पहला यह कि इसका किसी जीवित जीव से चीन के शहर वुहान के बाजार के गीले माहौल में मनुष्य में संक्रमण हुआ हो। दूसरा, वायरस को वुहान की प्रयोगशाला में तैयार किया गया और वहीं गलती से उसका संक्रमण इंसान में हो गया।

विज्ञापन


दुनिया के ज्यादातर विशेषज्ञ इसमें पहले सिद्धांत को मानते हैं। लेकिन जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका के खुफिया समुदाय का झुकाव अब दूसरी संभावना की तरफ होने लगा है। बाइडन के इस बयान के पहले अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल में एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें दावा किया गया था कि 2019 में महामारी फैलने से ठीक पहले चीन के कई वायरस विशेषज्ञ एक अज्ञात बीमारी का इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। उसके बाद टीवी चैनल सीएनएन ने एक रिपोर्ट दिखाई, जिसमें कहा गया कि ट्रंप प्रशासन ने ये साबित करने के लिए जांच शुरू कराई थी कि कोविड-19 वायरस चीन की प्रयोगशाला से संक्रमित हुआ। सीएनएन ने कहा कि बाइडन ने सत्ता में आने के बाद वो जांच बंद करवा दी।
विज्ञापन


इन दोनों रिपोर्टों से दक्षिणपंथी खेमों और रिपब्लिकन पार्टी को बाइडन प्रशासन पर कड़ा हमला बोलने का मौका मिला। हालांकि वॉल स्ट्रीट जर्नल की ताजा रिपोर्ट से भी कोई सबूत सामने नहीं आया, लेकिन ट्रंप प्रशासन से जुड़े रहे अधिकारियों और रिपब्लिकन पार्टी ने इन दोनों रिपोर्टों को अपनी जीत के रूप में पेश किया। विश्लेषकों ने कहा है कि पूर्व ट्रंप प्रशासन की टीम ने इन रिपोर्टों का इस्तेमाल कोरोना महामारी को संभालने में अपनी नाकामी पर परदा डालने के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब तक घरेलू दबावों के मुताबिक अपनी विदेश नीति तय कर रहे जो बाइडन कोरोना वायरस के स्रोत से जुड़े मुद्दे पर भी दबाव में आ गए हैं। उनके ताजा बयान को उसी का नतीजा समझा जा रहा है। बाइडन ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को 90 दिन के भीतर इस मामले में रिपोर्ट पेश करने को कहा है कि क्या कोविड-19 वायरस चीन की प्रयोगशाला से संक्रमित हुआ। लेकिन कुछ जानकारों ने सवाल उठाया है कि जो विषय वायरस और जीव विज्ञान विशेषज्ञों के दायरे में आता है, उस बारे में खुफिया एजेंसियां कैसे को कोई निश्चित निष्कर्ष बता सकती हैं?  

जानकारों ने इस तरफ भी ध्यान खींचा है कि इस मामले में खुफिया जांच कराने का मतलब विश्व स्वास्थ्य संगठन और उसके विशेषज्ञों पर एक तरह से शक जताना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम पहले से ही इस मसले की जांच में जुटी हुई है। सवाल यह भी उठा है कि क्या अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इतनी पारदर्शिता के साथ जांच कर पाएंगी, जिससे उनके निष्कर्ष पर शक की गुंजाइश ना रहे?


अमेरिका और उसके सहयोगी देशों में एक बड़ा तबका पहले से ही ये राय बना चुका है कि कोरोना महामारी फैलाने के लिए चीन जिम्मेदार है। इसके लिए ये मांग भी वहां उठती रही है कि चीन को हर्जाना भरने को कहा जाए। अब बाइडन प्रशासन के भी इस होड़ में कूद पड़ने से चीन के साथ पहले से अमेरिकी खेमे के देशों के चल रहा टकराव और तीखा हो जाएगा। खुद सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि इस मामले में पक्का जवाब ढूंढ पाना कठिन है। लेकिन फिलहाल इस विवाद को तूल देकर जो बाइडन ने देश के अंदर हो रही आलोचना से अपने बचाव का कवच तैयार करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed