फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US president Joe biden in intenational media, victory of democracy india britain saudi arabia

लोकतंत्र की जीत, बाइडन टाइम की शुरुआत, जानिए अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर क्या लिखा

Thu, 21 Jan 2021 12:35 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 21 Jan 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
US president Joe biden in intenational media, victory of democracy india britain saudi arabia
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : twitter

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडन ने बुधवार देश की कमान संभाली है। दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और ताकतवर देश के राष्ट्रपति जो बाइडन को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में बड़ी ही रोचक खबरें देखने को मिलीं। आइए बताते हैं कि बाइडन के राष्ट्रपति बनने पर अमेरिका से लेकर अरब तक और ब्रिटेन से लेकर भारत तक की मीडिया ने क्या कहा... 

विज्ञापन


वाशिंगटन पोस्ट:  बाइडन - 'यूनिटी इज द पथ'

अमेरिका के प्रमुख मीडिया संस्थान वाशिंगटन पोस्ट ने शीर्षक बनाया - बाइडन - 'यूनिटी इज द पथ'  इतिहास बना, अब काम शुरू'। बाइडन के पूरे शपथ ग्रहण समारोह की वाशिंगटन पोस्ट पर विस्तार से कवरेज की गई।वाशिंगटन पोस्ट ने बाइडन के भाषण से मिलने वाले संकेत, आगे आने वाले दिनों में क्या फैसले ले सकते है, उनके सामने क्या चुनौतियां हैं, दूसरे देश से संबंधों पर क्या असर होगा जैसी खबरों को प्रमुखता से जगह दी गई है

विज्ञापन

वॉल स्ट्रीट जर्नल : 'एकता का समय' 

US president Joe biden in intenational media, victory of democracy india britain saudi arabia
अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जो बाइडन। - फोटो : PTI

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शीर्षक बनाया: 'एकता का समय।' बाइडन ने एकता का आव्हान करते हुए 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। कमला हैरिस के पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने को लेकर वॉल स्ट्रीट ने इसे लोकतंत्र का दिन बताया है। बाइडन के संभावित फैसलों पर विस्तार से कवरेज दी गई है। साथ ही बाइडन के शपथ ग्रहण का शेयर बाजार पर क्या असर हुआ, इसको लेकर भी खबरें की गई हैं।



न्यूयॉर्क टाइम्स : लोकतंत्र कायम, बाइडन ने ली राष्ट्र की रक्षा की शपथ 
अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स ने शीर्षक लगाया -'लोकतंत्र कायम, बाइडन ने राष्ट्र की रक्षा करने की शपथ ली'। साथ ही ट्रंप के फैसलों पर बाइडन के संभावित एक्शन को लेकर विस्तार से कवरेज की है।

द गार्जियन :'लोकतंत्र कायम रहा'

ब्रिटेन के समाचार पत्र द गार्जियन ने लिखा कि लोकतंत्र कायम रहा। 

द टाइम्स : 'टाइम फॉर यूनिटी'
द टाइम्स ने बाइडन के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर शीर्षक लिखा - 'टाइम फॉर यूनिटी'। इसी के साथ राष्ट्रपति बाइडन की पत्नी और देश की प्रथम महिला महिला के साथ तस्वीर लगाई है। बाइडन की यह तस्वीर शपथ के पत्नी को किस करने वक्त की है।

मिरर : 'ऐतिहासिक दिन, आशा का दिन'
मिरर ने बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने की खबर का शीर्षक लगाया 'ऐतिहासिक दिन, आशा का दिन।' मिरर ने राष्ट्रपति बाइडन के साथ उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रचने वाली कमला हैरिस की तस्वीर लगाई है।
विज्ञापन

डेली मेल : 'न्यू डॉन फॉर अमेरिका'

ब्रिटिश समाचार पत्र डेली मेल ने बाइडन के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने की खबर का शीर्षक लिखा, 'न्यू डॉन फॉर अमेरिका'। खबर के साथ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस से जाने और बाइडन के पत्नी के साथ जश्न मनाने की तस्वीरे का प्रयोग किया है। डॉन्स गोन...लेट्स गो जो।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट : 'वर्ल्ड वॉकअप विद न्यू अमेरिकी लीडर'
चीनी समाचार पत्र साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट इस खबर की हेडिंग दी, 'वर्ल्ड वॉकअप विद न्यू अमेरिकी लीडर'।

अलजजीरा: 'बाइडन ने मुस्लिम बैन को हटाया'
खाड़ी देशों के समाचार पत्र ने बाइडन के मुस्लिमों से प्रतिबंध हटाने वाली खबर को लीड बनाया। बता दें कि बाइडन ने रांष्ट्रपति की कुर्सी संभालते ही मुस्लिमों पर लागू प्रतिबंध हटा दिए और पर्यावरण समझौतें में फिर से शामिल हो गए।

बीबीसी: ट्रंप की नीतियों को पलटेंगे बाइडन
बीबीसी ने भी बाइडन की नीतियों को लेकर हेडलाइन ली है। इसके अलावा वेबसाइट पर शपथ ग्रहण समारोह की लाइव कवरेज, राष्ट्रपति के भाषण की बड़ी बातें, दूसरे देशों के संबंधों को लेकर खबरें की गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed