{"_id":"5ea1872e8ebc3e902f36c24d","slug":"us-president-donald-trump-temporarily-suspended-immigration-for-60-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus : विदेशी नागरिकों को नहीं मिलेगा अमेरिका में प्रवेश, ट्रंप ने लगाया अस्थायी प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Coronavirus : विदेशी नागरिकों को नहीं मिलेगा अमेरिका में प्रवेश, ट्रंप ने लगाया अस्थायी प्रतिबंध
Thu, 23 Apr 2020 05:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:49 PM IST
सार
- अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां बचाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने लिया फैसला
- अमेरिका में पहले से रह रहे विदेशी नागरिकों पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव
- अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है कोरोना वायरस
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां बचाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार कुछ निश्चित प्रकार के आप्रवासन को 60 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बुरी तरह चोट पहुंचाई है।
विज्ञापन
आप्रवासन पर लगाया गया यह अस्थायी प्रतिबंध केवल उन लोगों को प्रभावित करेगा जो नौकरी ढूंढने के उद्देश्य से कानूनी तरीके के संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति मांग रहे हैं। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यह निलंबन उन लोगों को प्रभावित नहीं करेगा जो पहले से ही अमेरिका में रह रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रंप ने इसे बहुत महत्वपूर्ण और शक्तिशाली आदेश बताते हुए बुधवार को व्हाइट हाउस में होने वाली दैनिक प्रेस वार्ता में कहा कि उन्होंने इस आदेश पर हस्ताक्षर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस द्वारा तहस-नहस हुई अर्थव्यवस्था के बीच अमेरिकी कर्मचारियों की नौकरियां सुरक्षित रखने के लिए किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आप्रवासन पर रोक लगाकर हम बेरोजगार अमेरिकियों को नौकरी देने में प्राथमिकता देंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि संकट के इस समय में अमेरिकी नागरिकों के लिए यह बिलकुल गलत और अन्यायपूर्ण होगा कि उनके स्थान पर विदेश से आए लोगों को नौकरी दी जाए।