फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump temporarily suspended immigration for 60 days

Coronavirus : विदेशी नागरिकों को नहीं मिलेगा अमेरिका में प्रवेश, ट्रंप ने लगाया अस्थायी प्रतिबंध

Thu, 23 Apr 2020 05:49 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 23 Apr 2020 05:49 PM IST
सार

  • अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां बचाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने लिया फैसला
  • अमेरिका में पहले से रह रहे विदेशी नागरिकों पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव
  • अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है कोरोना वायरस 

विज्ञापन
US President Donald Trump temporarily suspended immigration for 60 days
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां बचाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार कुछ निश्चित प्रकार के आप्रवासन को 60 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बुरी तरह चोट पहुंचाई है। 

विज्ञापन


आप्रवासन पर लगाया गया यह अस्थायी प्रतिबंध केवल उन लोगों को प्रभावित करेगा जो नौकरी ढूंढने के उद्देश्य से कानूनी तरीके के संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति मांग रहे हैं। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यह निलंबन उन लोगों को प्रभावित नहीं करेगा जो पहले से ही अमेरिका में रह रहे हैं।  
विज्ञापन


ट्रंप ने इसे बहुत महत्वपूर्ण और शक्तिशाली आदेश बताते हुए बुधवार को व्हाइट हाउस में होने वाली दैनिक प्रेस वार्ता में कहा कि उन्होंने इस आदेश पर हस्ताक्षर वैश्विक महामारी कोरोना वायरस द्वारा तहस-नहस हुई अर्थव्यवस्था के बीच अमेरिकी कर्मचारियों की नौकरियां सुरक्षित रखने के लिए किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आप्रवासन पर रोक लगाकर हम बेरोजगार अमेरिकियों को नौकरी देने में प्राथमिकता देंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि संकट के इस समय में अमेरिकी नागरिकों के लिए यह बिलकुल गलत और अन्यायपूर्ण होगा कि उनके स्थान पर विदेश से आए लोगों को नौकरी दी जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed